एक्सप्लोरर

रात में चाहिए चैन की नींद तो पार्टनर से बंद करनी होगी लड़ाई? नया स्लीप ट्रेंड उड़ा देगा होश

जहां प्यार होता है, वहीं तकरार भी होती है. शादी के बाद पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहसबाजी या झगड़े चाहकर भी टाल नहीं सकते हैं. लेकिन इसका एक सही टाइम होना चाहिए.

Couples Fighting: :आजकल कपल्स में लड़ाई-झगड़े काफी कॉमन हो गए हैं. छोटी-छोटी बात पर विवाद बढ़ जाता है और कई बार तो यह रिश्ते में इतना दरार डाल देता है कि अलग होने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता है. कई बार तो रात को पार्टनर के सोने के टाइम पर ही बहसबाजी शुरू हो जाती है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत बंद कर दें, क्योंकि नया स्लीप ट्रेड कहता है कि रात में चैन की नींद चाहिए तो पार्टनर से लड़ाई बंद कर देनी चाहिए.

इससे न सिर्फ बॉन्डिंग मजबूत होती है, बल्कि नींद की क्वालिटी भी सुधरती है.कहा जाता है कि जहां प्यार होता है, वहीं तकरार भी होती है. शादी के बाद पार्टनर  के साथ छोटी-मोटी बहसबाजी या झगड़े चाहकर भी टाल नहीं सकते हैं. लेकिन इसका एक सही टाइम होना चाहिए.

पार्टनर्स में तकरार है बड़ा फायदेमंद

एनरिचिंग लाइव्स साइकोलॉजी के चीफ साइकोलॉजिस्ट और क्लिनिक ओनर कार्ली डोबर के अनुसार, पार्टनर से लड़ाई-झगड़े का पैटर्न हमारी-आपकी सोच से भी कहीं ज्यादा नॉर्मल है. इसका पर्सनल लाइफ और नर्व्स सिस्टम पर काफी असर पड़ सकता है कि कपल कब और कैसे बहस करते हैं. news.com.au से बातचीत में उन्होंने बताया कि यह झगड़ा तब शुरू हो सकता है, जब बिजी शेड्यूल के दौरान अपने साथी से जुड़ने और बात करने के लिए पर्याप्त समय नहीं होता है. कुछ लोग दिनभर कुछ विषयों पर बात करने से भी कतराते हैं और शाम को उनके इमोशन ज्यादा साफ हो जाते हैं. जिससे यह रिश्तों के लिए फायदेमंद होते हैं.

यह भी पढ़ें : तो दुनिया में तेजी से बढ़ेगा HIV इंफेक्शन, जानें किसने और क्यों दी चेतावनी

कपल्स में किन चीजों को लेकर होती हैं लड़ाईयां

रिलेशनशिप एक्सपर्ट डोबर बताते हैं कि कपल्स में ज्यादातर बहस नॉर्मल ही होते हैं. उनमें फाइनेंशियल, रहन-सहन की अलग-अलग सोच, फिजिकल रिलेशनशिप, गलत कम्युनिकेशन और किसी बात पर सहमति न बन पाने पर बहस होता है. ये बातें ज्यादातर रात के वक्त ही होती हैं, जब पार्टनर आराम करने जा रहे होते हैं, जिससे बहस तेज हो सकती हैं.

कपल्स में बहसबाजी का नींद पर असर

डोबर कहते हैं कि पार्टनर से अपने इमोशन शेयर करना अच्छा होता है लेकिन सोने के ठीक पहले बहस करना कतई अच्छा नहीं होता है. इससे आपकी नींद में खलल पड़ सकती है या आपकी नींद की क्वालिटी बिगड़ सकती है. इसे दोनों के मेंटल हेल्थ जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

क्या पार्टनर में झगड़े होने से नींद प्रभावित

डोबर की बातों को एक अमेरिकी स्टडी से सपोर्ट भी मिलता है. जिसमें पाया गया कि सोने से पहले लड़ने से बुरे सपने आने की आशंकाएं बढ़ सकती है, जो नींद की क्वालिटी को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. इसके अलावा नींद ठीक से पूरी न होने पर इमोशन पर कंट्रोल कर पाना कठिन होता है. इससे अगले दिन इस तरह की लड़ाईयां गुस्से को भड़का भी सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

कपल्स को क्या करना चाहिए

डोबर कहती हैं कि कपल्स को अपनी बात शेयर करने के लिए रात का इंतजार नहीं करना चाहिए. अपने साथी के साथ बात करने के लिए ऐसे समय को चुने, जो दोनों के लिए बेहतर हो. इसके अलावा अपने आप को याद दिलाएं कि जब तक बहुत जरूरी न हो, सभी मामलों पर अगले दिन बात की जा सकती है. आप इस पर भी बात कर सकती हैं कि आपको पार्टनर की मदद की जरूरत है. इसलिए पार्टनर के साथ ऐसा समय ढूंढें जो दोनों के लिए अच्छा हो और सही-सही बात रखी जा सके.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cholesterol Lowering Pill: कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget