एक्सप्लोरर

इस वजह से पैरों में दिखती हैं हरी नसें, जानें कितनी खतरनाक है ये बीमारी

Varicose Vein : पैरों पर दिखने वाली हरी रंग की नसें वेरिकोज वेन्स की ओर इशारा कर सकती हैं. आइए जानते हैं क्या है ये स्थिति और इसके लक्षण-

Varicose Vein : क्या आपने अपने पैरों पर उभरी हुई हरी या नीली नसों (Veins) को देखा है? ये नसें सामान्यरूप से स्किन के ऊपर साफ दिखाई देती हैं और कुछ लोगों को यह सिर्फ स्किन से जुड़ी समस्या लग सकती है, लेकिन कई बार यह वैरिकोज वेन्स (Varicose Veins) नाम की बीमारी का संकेत हो सकती हैं. यह काफी खतरनाक बीमारी है, जिसके लक्षणों को समय पर पहचान करना जरूरी होता है. आइए जानते हैं वैरिकोज वेन्स के क्या लक्षण हैं?

पैरों में हरी नसें क्यों दिखती हैं?

हमारी नसें जब  शरीर से गंदा खून (deoxygenated blood) हार्ट की ओर ले जाती हैं, तो उस दौरान यदि नसों में खून का बहाव बाधित हो जाए या नसों की दीवारें कमजोर हो जाएं, तो वे फूलने लगती हैं और त्वचा के ऊपर उभरी हुई दिखाई देने लगती हैं. इस स्थिति को ही वैरिकोज वेन्स कहा जाता है.

इन नसों का रंग आमतौर पर हरा, नीला या बैंगनी होता है, क्योंकि इनमें ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है और ये त्वचा की सतह के पास होती हैं.

किन कारणों से होता है वैरिकोज वेन्स?

  • नौकरी या दिनचर्या के काम की वजह से अगर आप लंबे समय तक खड़े रहते हैं, तो यह परेशानी आपको घेर सकती है. 
  • अधिक वजन नसों पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिसकी वजह से आपको वैरिकोज वेन्स की परेशानी हो सकती है.
  • उम्र के साथ नसों की दीवारें कमजोर होने लगती हैं, जिसकी वजह से नसें स्किन के बाहर दिखने लगती हैं. 
  • गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव और बढ़ा हुआ ब्लड वॉल्यूम नसों पर दबाव बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें - आपको भी हो सकता है टाइप-5 डायबिटीज, जान लीजिए क्या हैं लक्षण

वैरिकोज वेन्स के लक्षण क्या हैं?

  1. पैरों में नसों का हरा या नीला दिखना
  2. थकान या भारीपन महसूस होना, विशेषकर खड़े रहने पर
  3. खुजली, जलन या अकड़न
  4. रात को पैरों में ऐंठन
  5. नसों के आसपास सूजन या दर्द

क्या यह बीमारी खतरनाक है?

वैरिकोज वेन्स आमतौर पर जानलेवा नहीं होती, लेकिन यदि इसे नजरअंदाज किया जाए तो ये स्थिति गंभीर हो सकती है. लंबे समय तक बनी रहने वाली नसों की सूजन के कारण ब्लड क्लॉट, डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (DVT), त्वचा पर अल्सर या संक्रमण जैसी स्थिति हो सकती है. 

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget