एक्सप्लोरर

कच्चा शहद ब्लड शुगर लेवल कम कर सकता है, लेकिन ये स्टडी भारतीय पर लागू नहीं हो सकती.. जानिए क्यों?

'कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो' के शोधकर्ताओं के स्टडी में पता चला है कि कच्चा शहद ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है लेकिन ये स्टडी भारतीय लोगों पर लागू नहीं हो सकती है. जानिए क्यों

डायबिटीज के पेशेंट को मीठा खाना मना होता है, ऐसा करने से शुगर लेवल भी बढ़ सकता है और कॉम्प्लिकेशन भी बढ़ सकती है, लेकिन एक नई स्टडी से खुलासा हुआ है कि शहद डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को फायदेमंद है. हाई कैलोरी और उच्च चीनी होने के बावजूद यह ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नुकसान नहीं पहुंचाता है.

कच्चा शहद शुगर और कोलेस्ट्रॉल घटाने में कारगर

यह वाकई हैरान कर देने वाली स्टडी है. 'कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो' के शोधकर्ताओं के स्टडी में पता चला है कि शहद कार्डियोमेटाबॉलिक हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. कच्चा शहद फास्टिंग ग्लूकोस और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है, इतना ही नहीं फैटी लिवर डिजीज से बचाने में भी शहद काफी फायदेमंद है. इस रिसर्च के शोधकर्ताओं का कहना है कि शहद को अगर चीनी या अन्य स्वीट्स की जगह डाइट में शामिल किया जाए तो इससे हेल्थ को काफी फायदे होंगे, खासतौर पर जिन लोगों की डाइट में 10% तक शुगर होती है उनके लिए कच्चा शहद बेहद फायदेमंद हो सकता है. हालांकि शोध में कच्चे शहद को फायदेमंद बताया गया है.

शोधकर्ताओं का कहना है कि कच्चा शहद और मोनोफ्लोरल शहद सबसे ज्यादा कार्डियोमेटाबॉलिक फायदे देता है शहद में करीब 80% शुगर है इसके बावजूद यह हेल्दी फूड माना जा सकता है.शहद में प्रोटीन, ऑरगैनिक एसिड्स , दुर्लभ शर्करा और बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं जो इसे हेल्दी बनाते हैं

भारतीय पर लागू नहीं होती ये स्टडी

डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ मोहन के मुताबिक ये स्टडी एक तरह से बायस्ड है, क्योंकि यह स्टडी स्वस्थ लोगों की एक  नॉन साउथ एशियन आबादी में किया गया है, जिन्हें शुगर बीपी या मोटापा नहीं था, लेकिन भारत में आधे से ज्यादा लोग या तो शुगर के रोगी हैं या उन्हें जीवन के किसी स्तर पर इसके होने का खतरा है. भारत में इसके इस्तेमाल को लेकर काफी सतर्क रहना होगा. इसके अलावा जिन लोगों पर यह स्टडी किया गया उनमें कार्बोहाइड्रेट कम था. शुगर से मिलने वाली 10 परसेंट से भी कम कैलोरी पाई गई. हालांकि भारत में कुल कैलरी का 60 से 70% कार्बोहाइड्रेट से ही आता है, अगर आप यह शहद किसी भी तरह से खाते हैं तो आपको डायबिटीज के खतरे बढ़ सकते हैं.यह फिर से उन भारतीयों के लिए चिंता का विषय है जो मोटापे और डिस्लिपिडेमिया से ग्रस्त हैं. निष्कर्षों को अधिकांश भारतीयों पर लागू नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: इम्युनिटी बढ़ाने की दवा किचन में ही है, ये हैं 3 तरह की खास चाय जिसके फायदे कुछ ही दिन में दिख जाएंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget