एक्सप्लोरर

Rare Disease Day: इन गंभीर बीमारियों का आज तक नहीं मिला कोई इलाज, लिस्ट में मौजूद हर नाम कर देगा हैरान

देश-दुनिया में कई ऐसी गंभीर बीमारियां हैं, जिनका इलाज आज तक नहीं मिल पाया है. रिपोर्ट्स के अनुसार,दुनिया में 30 करोड़ से ज्यादा लोग इस तरह की किसी न किसी बीमारी के शिकार हैं.

Rare Disease Day : आज भी देश-दुनिया में कई ऐसी खतरनाक और गंभीर बीमारियां हैं, जिनका कोई इलाज नहीं मिल पाया है. यही कारण है कि फरवरी के आखिरी दिन रेयर डिजीज डे मनाया जाता है. यह पहली बार 29 फरवरी 2008 को यूरोप-कनाडा में मनाया गया था. इस तारीख को रेयर डिजीज डे मनाने के लिए इसलिए चुना गया, क्योंकि यह भी दुर्लभ दिन है, जो हर चार साल में एक बार आता है.

  इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को उन बीमारियों से अवेयर करना है, जिनका इलाज आज तक नहीं ढूंढा नहीं जा सकता है. सुनकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि आज भी दुनिया में कई ऐसी गंभीर बीमारियां हैं, जिनका कोई इलाज नहीं है. देखें लिस्ट...

1. स्क्लेरोडर्मा (Scleroderma)

स्क्लेरोडर्मा एक ऐसी बीमारी है जिसमें त्वचा की कोशिकाएं मर जाती हैं और त्वचा पर एक पतली परत बन जाती है. इस बीमारी के कारण मरीजों को स्किन पर दर्द, जलन और खुजली की समस्या होती है.

यह भी पढ़ें : आपके घर में रहने वाले इन जानवरों में भी हो सकता है बर्ड फ्लू, जानें बचाव

2. फाइब्रोडिसप्लासिया ऑस्सिफिकान्स प्रोग्रेसिवा (FOP)

एफओपी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें हड्डियों की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और शरीर के अलग-अलग अंगों में हड्डियों की परतें जमा होने लगती हैं. इस बीमारी के कारण हड्डियों में दर्द, अकड़न जैसी समस्याएं होती है.

3. प्रोजेरिया (Progeria)

प्रोजेरिया एक ऐसी दुर्लभ बीमारी है, जिसमें बच्चे की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया बहुत तेज हो जाती है और वह बहुत जल्दी बूढ़ा हो जाता है. मतलब कम उम्र में ही बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगते हैं. इस बीमारी के कारण मरीजों को त्वचा पर झुर्रियां, बालों का झड़ना और हड्डियों की कमजोरी की समस्या होती है.

4. एलिस-वैन क्रेवेल्ड सिंड्रोम (Ellis-van Creveld syndrome)

एलिस-वैन क्रेवेल्ड सिंड्रोम में मरीजों को हाथों और पैरों की उंगलियों में डिसऑर्डर होता है. इस बीमारी के कारण मरीजों को चलने-फिरने में भी समस्या होती है. यह हड्डियों के डिसऑर्डर से जुड़ी एक अनुवांशिकी बीमारी है.

यह भी पढ़ें : टीवी या फोन दिखाकर बच्चे को खाना खिलाते हैं आप? जान लीजिए ये कितना खतरनाक

5. मॉर्फिया (Morphea)

मॉर्फिया एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है. इसके मरीजों की त्वचा बहुत ही धीरे-धीरे बढ़ने लगती है और उनके शरीर पर एक मोटी परत जमा हो जाती है. इससे स्किन पर असहनीय दर्द, जलन और खुजली की समस्या होती है.

इन बीमारियों का भी परमानेंट इलाज नहीं

1. एड्स (HIV) का भी अब तक परमानेंट इलाज नहीं मिल पाया है.

2. कैंसर का भी इलाज मौजूद नहीं है

3. अल्जाइमर में ब्रेन की सेल्स को गंभीर नुकसान पहुंचता है, इसका इलाज भी नहीं है.

4. पार्किंसंस रोग का भी स्थायी इलाज नहीं है.

5. मस्कुलर एट्रोफी में शरीर की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है. इसका भी इलाज नहीं है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
Copper T Pregnancy: कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
Robotic Valve Replacement: सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget