एक्सप्लोरर

Leave Alcohol: मुश्किल नहीं है शराब छोड़ना, ऐसे कंट्रोल करें अपनी पीने के लत

पहले आप शराब से होने वाले सेहत संबंधी नुकसान के बारे में जानें, जिनके बारे में कम बात होती है. हमारे समाज में शराब को बुरी आदत के तौर पर देखा जाता है. जबकि इससे कहीं अधिक ये सेहत खराब करने वाली आदत है

Tips To stop drinking alcohol: एल्कोहॉल का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचाता है, यह कई लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं और सेहत संबंधी समस्याओं का कारण बन जाता है, यह सब जानने के बाद भी कुछ लोग चाहकर भी शराब से दूरी नहीं बना पाते हैं (How to stop drinking alcohol). यदि आप या आपका कोई अपना इस तरह के मानसिक और भावनात्मक संघर्ष से गुजर रहा है तो ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगी...

एल्कोहॉल के नुकसान

  • शराब पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी कमजोर (Cause of weak immunity) होती है.
  • डायजेशन खराब होने लगता है
  • लिवर संबंधी रोग पनपने लगते हैं
  • हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है
  • डायबिटीज आपको घेर सकती है
  • सेक्स लाइफ में समस्याएं आने लगती हैं
  • हड्डियां कमजोर होने लगती हैं 
  • आंखों की सेहत खराब रहने लगती है
  • कैंसर जैसा भयानकर रोग घेर सकता है
  • मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है
  • याददाश्त खराब होने लगती है

शराब की लत कैसे छुड़ाएं?

शराब की लत छुड़ाने के लिए दवाओं का उपयोग भी किया जाता है और एक्यूपंक्चर जैसी थेरेपीज का भी. आप किस विधि का उपयोग करना चाहते हैं ये आपकी अपनी पसंद पर निर्भर करता है. लेकिन इन दवाओं और थेरेपीज के साथ ही आपको जीवन में कुछ ऐसी चीजों की जरूरत पड़ती है, जो आपकी पर्सनैलिटी को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर देती हैं. इनके बारे में यहां बताया जा रहा है.

आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति

  • शराब छोड़ने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप खुद अपने अंदर यह निर्णय करें कि आप नशे की लत के कारण अपने जीवन को बर्बाद नहीं करेंगे और इससे जल्दी बाहर निकल जाएंगे. इसके बाद शराब छोड़ने का वादा अपने आपसे और अपने परिवार से करें.
  • इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी लत धीरे-धीरे करके छोड़ना बहुत मुश्किल होता है. आप एक झटके में इसे छोड़ सकते हैं. इसलिए जब शराब छोड़ने का निर्णय लें तो अपने डॉक्टर से तुरंत मिलें और उनसे बात करें. वे आपको ऐसी दवाएं देंगे या थेरेपी देंगे, जिससे आपको शराब पीने की इच्छा ही नहीं जागेगी.

अपनी बात पर कैसे टिके रहें?

जब शराब या किसी भी नशे के लिए तड़प उठती है तो अपनी बात पर या खुद से किए गए प्रॉमिस पर टिके रहना मुश्किल होता है. इसलिए जरूरी होता है कि आपका आत्मबल मजबूत रहे. इस काम में आपको योग (Yoga) और ध्यान (Meditation) बहुत मदद कर सकते हैं. किसी भी बुरी लत से पीछा छुड़ाने में और  अपने फोकस को बनाए रखने में योग और ध्यान मेन सपॉर्ट पिलर्स की तरह सहायता कर सकते हैं. इसलिए इन्हें अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं. शुरुआती स्तर पर इन्हें अपनाने में समस्या हो सकती है लेकिन फिर आपको अच्छा लगने लगेगा.

कारणों पर जरूर गौर करें

नशा छोड़ने का सबसे अच्छा तरीका है कि पहले आप उन कारणों पर नजर डालें जिनके चलते आपने नशा करना शुरू किया था. नहीं तो आप वैसे कारण फिर से सामने आने के बाद इस लत में दोबारा घिर सकते हैं. इसलिए इन कारणों का समाधान निकालें. जैसे, यदि आपके दोस्तों का सर्कल ही ऐसा है जिसमें सभी लोग नशा करते हैं तो आपको इनसे दूरी बनानी होगी. यदि कोई और कारण है तो इससे निपटने के लिए आप सायकाइट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं.

नशे की तलब को शांत करने का तरीका
नशे की तलब को शांत करने के लिए आप एक देसी तरीका अपना सकते हैं. आपको ये चीजें चाहिए होंगी...

  • अदरक
  • सेंधा नमक 
  • नींबू
  • सबसे पहले आप अदरक को धोकर इसे बारीक टुकड़ों में काट लें
  • अब इस पर सेंधा नमक छिड़क दें
  • सेंधा नमक के ऊपर से नींबू का रस निचोड़ दें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब इस तैयार मिश्रण को किसी बर्तन में फैलाकर धूप में सूखने के लिए रख दें
  • दो-तीन दिन की धूप में ये अच्छी तरह सूख जाएगा. सूखने पर कांच के जार में भर लें.
  • जब भी पीने की तलब उठे एक टुकड़ा मुंह में डालकर चूसने लगें.
  • क्योंकि अदरक बिना चबाएं मुंह में घुलता नहीं है, इसलिए आप इसे सुबह से शांम तक भी मुंह में डालकर रख सकते हैं.


शरीर की रिकवरी के लिए

शराब पाचनतंत्र और आंतों पर इतना बुरा असर डालती है कि ये अपना काम सही से नहीं कर पाते. पाचनतंत्र जहां भोजन के पाचन का कार्य ठीक से नहीं कर पाता, वहीं आंते पचे हुए भोजन से पोषक तत्वों को ठीक प्रकार से सोख नहीं पाती हैं. यह एक बड़ी वजह है कि ज्यादातर ड्रिंकर्स पोषक तत्वों की कमी से जूझते हैं. इसलिए आप विटामिन-बी12, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन का सेवन अधिक करें.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: पति के खर्राटों से परेशान हैं तो अपनाएं ये तरीके, आपको भी करनी पड़ेगी थोड़ी मेहनत

यह भी पढ़ें: पार्टनर हर समय करता है आप पर शक तो हो सकती है ये दिमागी बीमारी है, जरूर लें सायकाइट्रिस्ट की मदद

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
Genetic Cholesterol Risk: जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
Embed widget