एक्सप्लोरर

पुरुषों में बढ़ रहा प्रोस्टेट कैंसर, जानें क्या है यह बीमारी और इसके शुरुआती लक्षण?

अमेरिकन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक, प्रोस्टेट शरीर में एक छोटी-सी ग्रंथि होती है, जो पुरुषों के प्रजनन तंत्र का हिस्सा है. यह ग्रंथि मूत्राशय के नीचे और पुरुषों की मूत्र नली के आसपास होती है.

आज के समय में सेहत की चिंता हर किसी की पहली प्रायॉरिटी बन चुकी है. ऐसे में प्रोस्टेट कैंसर जैसी बीमारी के बारे में जागरूकता भी बढ़ रही है. गौर करने वाली बात यह है कि यह कैंसर खासकर पुरुषों को प्रभावित करता है.

कैसे पहचानें यह बीमारी?

कई बार यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है, इसलिए शुरुआती दौर में इसे पहचानना और सही इलाज कराना बेहद जरूरी होता है. अगर समय पर सही कदम उठाए जाएं तो इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है और मरीज हेल्दी लाइफ जी सकता है. इसके लिए जरूरी है कि लोग प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों और इलाज के तरीकों को समझें.

रिसर्च में सामने आई यह बात

अमेरिकन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक, प्रोस्टेट शरीर में एक छोटी-सी ग्रंथि होती है, जो पुरुषों के प्रजनन तंत्र का हिस्सा है. यह ग्रंथि मूत्राशय के नीचे और पुरुषों की मूत्र नली के आसपास होती है. जब इस ग्रंथि में कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं तो इसे प्रोस्टेट कैंसर कहते हैं.

इन लक्षणों को कभी न करें इग्नोर

अधिकतर मामलों के दौरान शुरुआती समय में इस कैंसर के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते, लेकिन कुछ आम लक्षण दिख सकते हैं. अगर आपको बार-बार पेशाब आना, पेशाब करने में जलन या दर्द, पेशाब रोकने में दिक्कत और रात को ज्यादा बार पेशाब आने जैसी दिक्कतें होती हैं तो आपको तुरंत जांच करानी चाहिए. इसके अलावा कुछ मरीजों को कमर या कूल्हे में दर्द भी हो सकता है.

इन टेस्ट से पता लग जाती है दिक्कत

यह बीमारी खासतौर पर उम्र बढ़ने के साथ होती है और ज्यादातर 50 साल से ऊपर के पुरुषों को इसका खतरा होता है. इसके लिए नियमित जांच बहुत जरूरी है. प्रोस्टेट कैंसर की जांच के लिए डॉक्टर कुछ खास टेस्ट करते हैं. इनमें डिजिटल रेक्टल एग्जामिनेशन शामिल हैं , जिसमें डॉक्टर प्रोस्टेट की जांच करते हैं. इसके अलावा खून में पीएसए (प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन) नामक पदार्थ की मात्रा मापी जाती है. पीएसए बढ़ने पर ज्यादा जांच की जरूरत होती है. अगर बीमारी शुरुआती स्टेज में पकड़ी जाए तो उसे ठीक करना आसान होता है. इलाज में कई विकल्प होते हैं. इनमें सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी और हार्मोन थेरेपी आदि शामिल हैं. कुछ मरीजों के लिए डॉक्टर केवल निगरानी और नियमित जांच की सलाह भी देते हैं.

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को ज्यादा होता है कैंसर या मर्दों को? डराने वाली है यह स्टडी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget