एक्सप्लोरर

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंट होने की कर रहीं कोशिश? तो भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें

Pregnancy Tips: अगर आप अपनी फैमिली बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं और कंसीव करना चाहती हैं तो आज और अभी से इन 7 चीजों को खाना बिल्कुल बंद कर दें.

'मां' बनाना एक औरत की सबसे बड़ी ख्वाहिश और खुशी होती है. हालांकि कुछ महिलाओं को यह खुशी हासिल करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्हें कंसीव करने में दिक्कत महसूस होती है. कंसीव न कर पाने की वजह से उन्हें बार-बार अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं. मगर क्या आप जानती हैं कि खाने की कुछ बेकार और अनहेल्दी आदतें भी कंसीव करना मुश्किल बना देती हैं? बहुत सी महिलाएं अनहेल्दी डाइट फॉलो करती हैं. पोषक तत्वों से भरपूर भोजन नहीं करतीं. कहीं न कहीं प्रेग्नेंसी में रुकावट की यह भी कुछ वजह हैं.

अगर आप अपनी फैमिली बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं और कंसीव करना चाहती हैं तो आज और अभी से इन 7 चीजों को खाना बिल्कुल बंद कर दें. क्योंकि ये चीजें आपकी प्रेग्नेंसी में रुकावट बन सकती हैं.

1. शराब: फैमिली प्लानिंग करते वक्त यह सबसे जरूरी बात है जो आपको ध्यान में रखनी है कि शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना है. अगर आप जल्द से जल्द कंसीव करना चाहती हैं तो आज से ही शराब से दूरी बना लें. क्योंकि ये स्पर्म काउंट को नुकसान पहुंचा सकता है और आगे चलकर शिशु के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता है.

2. कैफीन: अधिकतर लोग चाय और कॉफी के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं. महिलाएं भी दिन में कई बार चाय और कॉफी पीती हैं. अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो कैफीन से दूरी बना लें या इसका कम से कम सेवन करें. क्योंकि ज्यादा सेवन करने से गर्भ की म्यूकस मेंब्रेन पर बुरा असर पड़ सकता है, जिसकी वजह से स्पर्म को एग तक पहुंचने में दिक्कत होगी.

3. अनहेल्दी फैट: प्रोसेस्ड फूड और पैकेज्ड फूड आइटम्स में ट्रांस फैट ज्यादा मात्रा में पाया जाता है. अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं तो प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से दूरी बना लें.

4. रिफाइंड शुगर: प्रेग्नेंट होने के लिए यह जरूरी है कि आप रिफाइंड शुगर वाली चीजें काना बंद कर दें, जैसे- मिठाइयां, पैकेज्ड मिठाइयां और फ़िज़ी ड्रिंक्स आदि. 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, रिफाइंड शुगर वाली चीजों का ज्यादा सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और ओव्यूलेशन  डिसऑर्डर का रिस्क पैदा कर सकता है.

5. रिफाइंड कार्ब्स: सफेद ब्रेड और कुकीज जैसे रिफाइंड कार्ब्स वाले फूड आइटम्स को खाने से भी बचें.

6. आर्टिफिशियल शुगर: आर्टिफिशियल शुगर वाली खाने की चीजें ओव्यूलेशन के प्रोसेस को प्रभावित कर सकती हैं. इसके अलावा, टाइप 2 डायबिटीज या दिल की बीमारी का खतरा भी पैदा हो सकता है. मिठास के लिए आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल करने के बजाय आप शहद और एगेव का इस्तेमाल कर सकती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: दुल्हन की तरह सजी बिल्ली, विदाई के वक्त आंखों से छलक आए आंसू, Video देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
Copper T Pregnancy: कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
Robotic Valve Replacement: सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget