एक्सप्लोरर

Pregnancy Symptoms: 'प्रेग्नेंसी' के शुरू होने के साथ ही दिखने लगते हैं ये 5 अजीबोगरीब लक्षण, तुरंत करें इनकी पहचान

Pregnancy Symptoms: हम आपको प्रेग्नेंसी से जुड़े कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पहचान कर आप अपनी प्रेग्नेंसी का जल्दी पता लगा सकती हैं.

Pregnancy Symptoms: ज्यादातर मामलों में प्रेग्नेंसी का पता अक्सर पीरियड्स के मिस होने पर चलता है. ज्यादा उल्टी आना और चक्कर आना भी इसके लक्षणों में शुमार है. जब ये सभी लक्षण किसी में दिखने लगते हैं तो महिलाएं प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए आगे बढ़ती हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान सिर्फ यही लक्षण दिखाई नहीं देते, बल्कि ऐसे और भी कई लक्षण हैं, जो इस बात का खुलासा करते हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं.

हम आपको प्रेग्नेंसी से जुड़े कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पहचान कर आप अपनी प्रेग्नेंसी का जल्दी पता लगा सकती हैं. इससे जुड़ी सावधानियों को अपनी रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं और अपने खानपान का ख्याल रख सकती हैं. 

प्रेग्नेंसी के दौरान दिखते हैं ये लक्षण

1. कार्ब क्रेविंग 

शुरुआती प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में कार्ब्स के लिए क्रेविंग देखने को मिलती है, जैसे टोस्ट या चिप्स आदि. नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) का कहना है कि आमतौर पर पसंद न आने वाले खाने की क्रेविंग होना प्रेग्नेंसी का लक्षण हो सकता है. 

2. अपना मनपसंदीदा खाना अच्छा ना लगना

गर्भावस्था में होने वाले बदलावों में एक यह भी शामिल है. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के दौरान स्वाद में भी बदलाव होता है. ये एक हार्मोन की वजह से होता है. इस बदलाव में आपको अपनी पसंदीदा खाने की चीज़ें भी अच्छी नहीं लगतीं. मुंह में लंबे समय तक मैटेलिक टेस्ट बना रहता है. एनएचएस के मुताबिक, कॉफी, चाय, फैटी फूड और यहां तक कि स्मोकिंग में भी रुचि नहीं रहती.

3. रात को पसीना आना

अगर आपको रात में गर्मी महसूस होती है या जरूरत से ज्यादा पसीना आता है तो हो सकता है कि आप प्रेग्नेंट हो. ये लक्षण आमतौर पर शुरुआती प्रेग्नेंसी में दिखाई देता है, जो काफी नॉर्मल है. रात को पसीना हार्मोन में बदलाव की वजह से आता है. अगर आप इस समस्या से जूझ रही हैं तो ज्यादा पानी पीना शुरू करें.

4. थकान महसूस होना

आप अपनी प्रेग्नेंसी की शुरुआत में काफी थकान महसूस कर सकती हैं. प्रेग्नेंसी के पहले 12 हफ्तों के दौरान थकान होना आम बात है. आपके शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव आपको थकाने का काम करते हैं. थकान से बचने के लिए आयरन और प्रोटीन से भरपूर खाना खाएं.

5. सुगंध संवेदनशीलता

कुछ गंध आपको विचलित महसूस करा सकती हैं. इनमें आपके फ्रिज में रखा खाना, खाना पकाना, लहसुन और मछली की गंध शामिल हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.


ये भी पढ़ें: Eggshells Benefits: कचरे में फेंक देते हैं अंडे के छिलके? जरा रुकिए...पहले जान लीजिए इसके ये 3 जबरदस्त फायदे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget