एक्सप्लोरर

Eggshells Benefits: कचरे में फेंक देते हैं अंडे के छिलके? जरा रुकिए...पहले जान लीजिए इसके ये 3 जबरदस्त फायदे

Eggshells Advantages: नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन रिपोर्ट की मानें तो आधे अंडे का छिलका एक वयस्क की कैल्शियम की दैनिक जरूरत को आराम से पूरा कर सकता है.

Eggshells Health Benefits: इस बात से तो ज्यादातर लोग वाकिफ होंगे कि अंडे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. यही वजह है कि इसे संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जाता है. हालांकि हमारा पूरा ध्यान सिर्फ अंडे की सफेदी और अंडे की जर्दी पर होता है. शायद ही कोई अंडों के सफेद छिलकों पर ध्यान देता होगा. अंडे के छिलके को हम सिर्फ कचरा ही समझते हैं और उसे फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे की सफेदी और जर्दी के अलावा इसके छिलके भी कितनी कमाल की चीज़ होते हैं?

अंडे के छिलके को "एगशेल्स" कहा जाता है. ये भी आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं. एक अध्ययनों के मुताबिक, अंडे के छिलके में कैल्शियम कार्बोनेट, प्रोटीन और बाकी जरूरी मिनरल्स होते हैं. स्टडी में यह भी पाया गया है कि हर खोल में लगभग 40 प्रतिशत कैल्शियम होता है. नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन रिपोर्ट की मानें तो आधे अंडे का छिलका एक वयस्क की कैल्शियम की दैनिक जरूरत को आराम से पूरा कर सकता है.

अंडे के छिलके के फायदे

1. हड्डी के स्वास्थ्य के लिए अच्छा: अंडे के छिलके में कैल्शियम कार्बोनेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में मदद करता है. इसके अलावा, अंडे के खोल मैग्नीशियम, फ्लोराइड और बाकी जरूरी मिनरल्स के भी अच्छे सोर्स होते हैं.

2. ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मददगार: ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर और नाजुक हो जाती हैं. ऑस्टियोपोरोसिस से दुनिया भर में लाखों लोग प्रभावित हैं. कैल्शियम की कमी वाला भोजन इस समस्या को जन्म दे सकता है. ऑस्टियोपोरोसिस से खुद को सुरक्षित रखने के लिए आप अंडे के छिलके को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि अंडे के छिलके में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद रहता है, जो न सिर्फ ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है, बल्कि हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है.

3. जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: अंडे के छिलके जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. अगर आप अंडे के छिलकों का पाउडर के रूप सेवन करना चाहते हैं तो ध्यान रहें कि झिल्ली को न हटाएं. क्योंकि ये जोड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है. 

अंडे का छिलका कैसे खाएं?

अंडे के छिलके का सेवन करने का सबसे उम्दा तरीका ये है कि आप पहले अंडों को अच्छी तरह उबाल लें. फिर अंडे के छिलके को तोड़कर पीस लें और पाउडर बना लें. इसका सेवन आप भोजन के साथ भी कर सकते हैं. जूस या पानी के साथ भी इसका सेवन किया जा सकता है. हालांकि अंडे के छिलकों को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूरी ले लेनी चाहिए.  

अंडे के छिलके से जुड़े खतरे

एक्सपर्ट का मानना है कि अंडे के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में ही खाया जाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि बड़े टुकड़े गले और इसोफेगस (एक नली जो खाने को मुंह से पेट तक ले जाती है) को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा, अंडे के छिलके पर बैक्टीरिया भी होते हैं, जैसे साल्मोनेला एंटरिटिडिस. यही वजह है कि फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए इन्हें खाने से पहले उबालने की सलाह दी जाती है.


ये भी पढ़ें: Periods Missing: मिस हो गए पीरियड्स! मगर प्रेग्नेंसी नहीं है वजह? तो ये 5 जानलेवा कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget