एक्सप्लोरर

प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध बनाना सेफ है या रिस्की? जानें क्या कहता है मेडिकल साइंस

प्रेग्नेंसी का वक्त जितना खास, अनमोल होता है, उतना ही सवालों से भरा भी. इन्हीं में से एक सवाल है, क्या प्रेग्नेंसी में सेक्स करना चाहिए, यह कितना सेफ है. इसे लेकर हर किसी के मन में सवाल होता है.

Sex During Pregnancy : प्रेग्नेंसी किसी महिला की जिंदगी का सबसे खास और खूबसूरत, लेकिन संवेदनशील समय होता है. इस दौरान मन और शरीर में कई बदलाव आते हैं. इन बदलावों के बीच कई सवाल भी उठते हैं. इनमें से एक बड़ा सवाल है- प्रेग्नेंसी में सेक्स करना चाहिए या नहीं. इस सवाल को लेकर न सिर्फ कपल्स के मन में संकोच होता है, बल्कि समाज में भी कई तरह की गलतफहमियां फैली हुई हैं. आइए जानते हैं इसे लेकर मेडिकल साइंस क्या कहता है और इमोशनल फैक्ट्स क्या हैं...

मेडिकल साइंस क्या कहता है

अगर प्रेग्नेंसी नॉर्मल और बिना किसी कॉम्प्लिकेशन वाली है, तो डॉक्टर्स का मानना है कि सेक्स पूरी तरह से सेफ हो सकता है. बच्चा मां के गर्भ में एमनियोटिक फ्लूइड और मजबूत यूटेरस (Uterus) की परत से सेफ होता है, इसलिए सामान्य तौर पर सेक्स से उसे कोई नुकसान नहीं होता है.

मतलब गर्भ में पल रहा बच्चा मां की कोख, मजबूत मांसपेशियों और एमनियोटिक फ्लूइड की एक परत से अच्छी तरह सुरक्षित रहता है. इसके साथ ही गर्भाशय की गर्दन (Cervix) एक Mucus Plug से सील होती है, जो बैक्टीरिया और इंफेक्शन से सुरक्षा देती है. यानी अगर कोई कॉम्प्लिकेशन नहीं है, तो सेक्स से गर्भ में पल रहे बच्चे को कोई नुकसान नहीं होता है.

प्रेग्नेंसी में सेक्स से कब बचना चाहिए

1. कुछ खास मेडिकल कंडीशन में डॉक्टर सेक्स से बचने की सलाह देते हैं. इनमें से एक प्लेसेंटा प्रीविया (Placenta Previa) होता है, जब प्लेसेंटा गर्भाशय की गर्दन को कवर कर रहा हो.

2. प्रीटर्म लेबर (Preterm Labour) का खतरा यानी अगर पहले भी डिलीवरी समय से पहले हुई हो.

3. अगर गर्भावस्था में बार-बार खून आता हो.

4. एम्नियोटिक फ्लूइड लीक होना यानी पानी का थैला फटना.

5. मल्टीपल प्रेगनेंसी जैसे जुड़वा कंडीशन में रिस्क थोड़ा ज्यादा होता है.

6. पहले का मिसकैरेज या प्रेग्नेंसी में जटिलताएं रही हों.

इमोशनल तौर पर फायदे

अगर महिला को कोई तकलीफ न हो और डॉक्टर ने मना ना किया हो तो पार्टनर के साथ रहने से इमोशनल बॉन्डिंग बढ़ती है. इस समय महिला को पार्टनर की नजदीकी और प्यार की बहुत जरूरत होती है. इससे हार्मोन्स रिलैक्स होते हैं, जिससे स्ट्रेस कम होता है. ऑर्गैज़्म के बाद शरीर और दिमाग रिलैक्स होते हैं. ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे मां और बच्चे दोनों को फायदा मिलता है.

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

पोजिशन सावधानी से चुनें. कोई ऐसी पोजिशन न हो जिससे पेट पर दबाव पड़े.

हाइजीन का ख्याल रखें, साफ-सफाई से इंफेक्शन का खतरा कम होता है.

कंडोम का इस्तेमाल करें.

अगर दर्द, ब्लीडिंग या अनकंफर्ट हो तो सेक्स तुरंत रोक दें और डॉक्टर से मिलें.

क्या करें, क्या न करें

डॉक्टर से खुलकर बात करें, संकोच में कोई फैसला न लें.

पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें,जबरदस्ती या गिल्ट फीलिंग से सेक्स न करें.

शारीरिक संकेतों पर ध्यान दें पेट पर दबाव डालने वाली पोजिशन न अपनाएं.

जब सब सामान्य हो तभी आगे बढ़ें तकलीफ, दर्द या डर को नजरअंदाज न करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में आलू खाने से एसिडिटी की दिक्कत होती है? जानें इसको खाने के सही तरीके
क्या सच में आलू खाने से एसिडिटी की दिक्कत होती है? जानें इसको खाने के सही तरीके
Ghaziabad Polio Virus: गाजियाबाद के सीवेज के सैंपल में मिला पोलियो वायरस, जानें यह कंडीशन कितनी खतरनाक?
गाजियाबाद के सीवेज के सैंपल में मिला पोलियो वायरस, जानें यह कंडीशन कितनी खतरनाक?
Cancer Drug Prices: कैंसर मरीजों को लगा तगड़ा झटका, किल्लत की वजह से बढ़ाए जाएंगे इन दो दवाओं के दाम
कैंसर मरीजों को लगा तगड़ा झटका, किल्लत की वजह से बढ़ाए जाएंगे इन दो दवाओं के दाम
Delhi Health Report: दिल्ली में मोटापे के मामले घटे, लेकिन इन बीमारियों में इजाफा, NFHS-6 में खुलासा
दिल्ली में मोटापे के मामले घटे, लेकिन इन बीमारियों में इजाफा, NFHS-6 में खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News: डांस की महफिल में मनचले की घुसपैठ! | Haryana Dancer
12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
Embed widget