एक्सप्लोरर

कैसे पैदा होते हैं जुड़वा बच्चे, जानें किन लोगों में होते हैं ऐसा होने के सबसे ज्यादा चांस

जुड़वा बच्चों का जन्म एक अनोखी घटना मानी जाती है. कई महिलाएं ट्विंस को जन्म देती हैं. जुड़वा बच्चे तब पैदा होते हैं जब एक ही गर्भ में दो या दो से अधिक भ्रूण बन जाए.

Twin Pregnancy: अक्सर सवाल होता है कि आखिर जुड़वा बच्चे कैसे पैदा होते हैं. किन महिलाओं को ट्विंस के चांस ज्यादा हैं. जुड़वा बच्चों के पीछे का साइंस क्या है. दरअसल, एक से ज्यादा बच्चों को जन्म देने की घटना मेडिकल टर्म में मल्टिपल प्रेगनेंसी कही जाती है.  इसका मतलब किसी महिला के गर्भ में दो या ज्यादा बच्चे हैं. ये एक ही एग या अलग-अलग एग्स से हो सकते हैं. ऑक्‍सफोर्ड की नई रिसर्च में बताया गया है कि दुनिया में हर साल 1.6 मिलियन जुड़वा बच्चे पैदा हो रहे हैं. क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, हर 250 प्रेगनेंट महिलाओं में से एक को ट्विंस होने की संभावना रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं जुड़वा बच्चों के पैदा होने का पूरा साइंस...

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

जुड़वा बच्चे कैसे पैदा होते हैं

जब एक ही एग से जुड़वा या ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं तो उन्हें आइडेंटिकल कहते हैं. ऐसा एक एग एक स्पर्म से फर्टिलाइज होने से होता है. इसके बाद फर्टिलाइज्ड एग दो या ज्यादा हिस्सों में बंट जाता है, जो रेयर होता है. इन बच्चों का चेहरा और नेचर तक मैच करता है. वहीं, अलग-अलग एग से पैदा होने वाले बच्चों को फ्रेटरनल कहते हैं. ऐसा दो या ज्यादा एग अलग-अलग स्पर्म से फर्टिलाइज होने की वजह से होता है. आसान भाषा में कहे तो जब दो अलग-अलग एग गर्भ में फर्टिलाइज हो जाएं या जब एक फर्टिलाइज्ड एग दो भ्रूण में बंट जाता है तो जु़ड़वा बच्चे पैदा होते हैं.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

किन लोगों को जुड़वा बच्चे होने के चांस ज्यादा

1. अगर किसी की फैमिली में पहले से ही फ्रेटरनल ट्विन्स हैं तो उनमें जुड़वा होने के चांस ज्यादा होते हैं.

2. अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी में पब्लिश स्टडी रिपोर्ट के अनुसार, 30 या उससे BMI (बॉडी मास इंडेक्स) मतलब वजन वाली महिलाओं में जुड़वा बच्चे होने का चांस ज्यादा रहता है.

3. अगर कोई महिला फर्टिलिटी ट्रीटमेंट से कंसीव करती है और उसकी उम्र 35 या उससे ज्यादा है तो ट्विंस के चांस ज्यादा रहते हैं.

4. जिन महिलाओं ने IVF की मदद ली है.

जुड़वा बच्चे होने के लक्षण

1. बहुत ज्यादा मॉर्निंग सिकनेस होना

2. सामान्य से ज्यादा वेट गेन

3. ब्लीडिंग और स्पॉटिंग प्रॉब्लम्स

4. बहुत ज्यादा भूख लगना.

5. भ्रूण का ज्यादा जगह घूमना

6. थकान से बार-बार यूरिन आना

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...

Embed widget