एक्सप्लोरर

Potato Benefits: किसने कहा आपसे कि वजन बढ़ाते हैं आलू? पहले एक्सपर्ट से जान लीजिए पूरी सच्चाई

Potato Benefits: आलू को लेकर कहा जाता है कि इसको खाने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन क्या यह बात सच है? क्या सच में आलू वजन और मोटापा बढ़ाने का काम करता है? आइए जानते हैं कि इस तथ्य में कितनी सच्चाई है.

Potato Benefits: आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल अधिकतर पकवानों में खासतौर से किया जाता है. कुछ व्यंजन ऐसे भी होते हैं, जिनकी कल्पना भी बिना आलू के नहीं की जा सकती है. आलू दुनिया भर में खाया जाता है. इसे फ्राई करके, ग्रिल करके या उबाल कर कई तरह से बनाया जा सकता है. आलू को लेकर कहा जाता है कि इसको खाने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन क्या यह बात सच है? क्या सच में आलू वजन और मोटापा बढ़ाने का काम करता है? आइए जानते हैं कि इस तथ्य में कितनी सच्चाई है.

अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मल्होत्रा ने आलू के पोषण के बारे में बताया है. पूजा कहती हैं कि आलू में बाकी सब्जियों की तुलना में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होती है. हालांकि इसमें फाइबर, पोटेशियम, विटामिन C, विटामिन B6, मैंगनीज और एंटीऑक्सिडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद रहते हैं. इतना ही नहीं, आलू में मौजूद स्टार्च भी रेजिस्टेंट टाइप का होता है, जो आपके आंत को स्वास्थ्य रखने में मदद करता है.

कब खराब कहलाता है आलू?

ये तो रही आलू में मौजूद पोषण की बात. अब जानते हैं कि आलू कब खराब कहलाता है. अगर आपने कभी घर की बनी आलू की सब्जी को नूडल्स जैसे प्रोसेस्ड फूड से बदला है तो आपको कुछ खास बातें जरूर जान लेनी चाहिए. न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा कि ज्यादातर प्रोसेस्ड फूड अनहेल्दी होते हैं, फिर चाहे उनमें कोई हेल्दी फूड आइटम ही क्यों न डाला गया हो. इंस्टैंट नूडल्स के साथ भी कुछ ऐसी ही है. इंस्टेंट नूडल में 950 ग्राम सोडियम होता है, जो काफी ज्यादा है. इसके अलावा, कई केमिकल, एसिडिटी रेगुलेटर, थिकनेस, प्रिजर्वेटिव, एंटी-केकिंग एजेंट, आर्टिफिशियल कलर और ह्यूमेक्टेंट होते हैं.

अब आप यह तय कर सकते हैं कि आपको क्या चुनना है. आपको घर की बनी आलू की सब्जी चुननी है या इसको एक प्रोसेस्ड फूड में बदलना चुनना है. न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मल्होत्रा सुझाव देती हैं कि आलू को बाकी सब्जियों के साथ मिलाते वक्त हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आहार में प्रोटीन की मात्रा होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: ऑयली फूड की तलब लगती है... मगर खाने के बाद होता है पछतावा? इन 9 उपायों से कम करे इसका प्रभाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget