एक्सप्लोरर

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से जूझ रहे हैं तो मिस न करें गर्मियों का ये फ्रूट, पार्टनर के सामने नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा

अगर शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आपके प्राइवेट पार्ट में पर्याप्त इरेक्शन नहीं होती है तो पुरुषों में होने वाली यह दिक्कत इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का संकेत देती है.

शारीरिक संबंध बनाने के दौरान अगर प्राइवेट पार्ट में इरेक्शन नहीं होता है तो इसका मतलब इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होता है. यह एक आम समस्या है, जो उम्र के साथ बढ़ सकती है. यह दिक्कत कई कारणों से हो सकती है, जिनमें शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दोनों वजह शामिल हैं. हम आपको गर्मियों के एक ऐसे फ्रूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से निजात दिलाने में कार​गर साबित हो सकता है. 

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन क्या है?

अगर शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आपके प्राइवेट पार्ट में पर्याप्त इरेक्शन नहीं होती है तो पुरुषों में होने वाली यह दिक्कत इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का संकेत देती है. इरेक्टाइल डिस्फंक्शन एक सामान्य समस्या है. यह मुख्य रूप से शारीरिक बीमारियों के कारण होता है, जैसे हृदय रोग, डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर. हालांकि, कुछ मामलों में यह स्ट्रेस, डिप्रेशन या तनाव जैसे मनोवैज्ञानिक कारणों से भी संबंधित हो सकता है.

इस फ्रूट का करें सेवन

यदि इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से जूझ रहे हैं तो गर्मियों में अनार का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. अनार में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाने वाले गुण बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकते हैं और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा अनार में मौजूद तत्व फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकते हैं.

अनार का सेवन कैसे करें?

फल या जूस के रूप में अनार का सेवन किया जा सकता है, लेकिन जूस इरेक्टाइल डिस्फंक्शन में अ​धिक कारगर माना जाता है. अनार के जूस का सेवन सदियों से इसके औषधीय गुणों के कारण किया जाता रहा है. स्टडीज से पता चलता है कि अनार का जूस ब्लड सर्कुलेशन, हार्मोन के स्तर और सेक्सुअल इंटरकोर्स पर सकारात्मक असर डालता है, जिससे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से निजात मिल सकती है.

डाइट का रखें ध्यान

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन में अनार के साथ डाइट में कुछ अन्य चीजों का भी ध्यान रखकर आप इस समस्या से जल्द निजात पा सकते हैं. आप अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन को शामिल कर सकते हैं.

नियमित रूप से करें एक्सरसाइज

नियमित रूप से व्यायाम करें. इससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा, जिससे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन में राहत देखने को मिल सकती है.

नशा न करें और कम लें स्ट्रेस

स्मोकिंग और शराब का सेवन सीमित करें. ये इरेक्टाइल डिस्फंक्शन को बढ़ा सकते हैं. स्ट्रेस कम लें, जिससे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की दिक्कत बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: किस बीमारी से सत्यपाल मलिक की किडनी में हुई दिक्कत, किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह

वीडियोज

CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget