एक्सप्लोरर

Health Tips: कोरोना से बचाव के लिए कहीं आप भी तो नहीं पी रहे जरूरत से ज्यादा पानी, ये शख्स है अस्पताल में भर्ती

कोरोना संकट के दौर में लोग ना सिर्फ डर के साये में जी रहे हैं बल्कि संक्रमण की चपेट में आने के बाद घरेलू इलाज का सहारा भी लेते दिखते हैं. ऐसे तमाम घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें लेकर दावा किया जाता है कि ये कोरोना संक्रमण से बचने में मदद करते हैं.

कई बार हम लोगों की सलाह पर घरेलू नुस्खों को प्रयोग करते हैं. लेकिन ये जरूरी नहीं है कि ये नुस्खे काम करें बल्कि हो सकता है कि ये आपको किसी मुश्किल में भी डाल दें. दरअसल ऐसा ही एक मामला सामने आया है यूनाइटेड किंगडम के शहर ब्रिस्टल से. यहां एक व्यक्ति को कोविड संक्रमण जैसे ही लक्षण उभरे तो उसने ज्यादा से ज्यादा पानी पीने का नुस्खा आजमाना शुरू कर दिया. शख्स ने इतना पानी पिया कि वो बीमार होकर सीधे अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट पहुंच गया.
शख्स ने पिया पांच लीटर पानी 
हालांकि माना जाता है कि भरपूर पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. लेकिन इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि अति किसी भी चीज की बुरी है. पानी की मात्रा हर इंसान के लिए अलग अलग उसके शारीरिक क्षमता के हिसाब से होती है. दरअसल 34 साल के ल्यूक विलियमसन जब कोविड के लक्षणों को लेकर डॉक्टर से मिले तो उन्हें दिन में दो लीटर तक पानी पीने की सलाह दी गई थी. लेकिन सलाह के विपरीत ल्यूक ने दिन में पांच लीटर तक पानी पीया. जिसकी वजह से ल्यूक के शरीर से सोडियम कम हो गया. एक रिपोर्ट के मुताबिक ल्यूक के बॉडी सॉल्ट की मात्रा घातक रुप से कम हो चुकी थी. जिसके बाद एक दिन ल्यूक बाथरूम में अचेत होकर गिर गए.
दिमाग में आ गई सूजन
इसके बाद शख्स की पत्नी ने फौरन मेडिकल टीम को सूचना दी और ल्यूक को अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि बेहद ज्यादा मात्रा में पानी पीने की वजह से उनकी बॉडी में सॉल्ट की कमी हो गई और डॉक्टर्स की जांच में पाया गया कि ल्यूक के दिमागी में सूजन भी है. इसके बाद उन्हें दो से तीन दिनों तक आईसीयू में रखा गया. लेकिन अब वो पूरी तरह से रिकवर कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें-

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget