एक्सप्लोरर

शार्क टैंक की जज को आया Panic Attack, जानते हैं ये बीमारी क्या होती है?

व्यक्ति बीमार कहीं भी कभी भी हो सकता है. पैनिक अटैक भी ऐसी ही परेशानी हैं, जिसका समय और स्थान निश्चित नहीं है. इस परेशानी से बचाव के लिए इसके लक्षणों की सही जानकारी होना जरूरी है.

Panic Attack Symptoms: खराब लाइफ स्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव, आजकल के एनवायरमेंट में ये कारक बीमारियों की प्रमुख वजह बनकर उभर आए हैं. इन वजहों से जहां लोग हाइपरटेंशन, शुगर के मरीज बन रहे हैं. वहीं, दिमागी रूप से भी बीमार होते जा रहे हैं. पैनिक अटैक भी इमोशंस से जुड़ी हुई एक बीमारी है. टीवी पर आने वाले शो शार्क टैंक इंडिया टू में जज की भूमिका निभाने वाली विनीता सिंह ने हाल में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि स्वीमिंग कंप्टीशन के दौरान उन्हें इस परेशानी से रूबरू होना पड़ा था. इसके बाद से एक बार फिर इस बीमारी की चर्चा तेज हो गई है. इस बीमारी के बारे में जानकारी होना जरूरी है, ताकि समय रहते इनका इलाज किया जा सके. 

आखिर पैनिक अटैक होता क्या है?

पैनिक अटैक कहीं भी कभी भी किसी को हो सकता है. यह व्यक्ति की स्थिति और उसके इमोशंस पर निर्भर करता है. यदि व्यक्ति अधिक डरा हुआ रहता है तो उससे इस परेशानी के होने की अधिक संभावना है. परिवार में यदि पीढ़ी दर पीढ़ी यह बीमारी चली हो रही है तो अधिक संभावना है कि आप भी इसकी चपेट में आ जाएं. बार बार पैनिक अटैक आने से न्यूरोलॉजिकल बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसका असर दिल और दिमाग दोनों पर पड़ता है. 

पैनिक अटैक के लक्षण

अन्य बीमारियों की तरह पैनिक अटैक के भी लक्षण दिखते हैं. बेहोशी सी आना, डर का अहसास होना, धड़कनों का बढ़ जाना, दम घुटने जैसा महसूस होना, पूरी बॉडी में कंपन्न महसूस होना, सीने में दर्द और बैचेनी, हार्ट अटैक जैसे लक्षण दिखने लगना, सांस की स्पीड बढ़ जाना, उल्टी और लूज मोशन जैसी समस्या हो जाना इसके लक्षण होते हैं. 

क्यों आता है पैनिक अटैक

पैनिक अटैक आने के पीछे कुछ वजह भी शामिल होती हैं. इसके पीछे जेनेटिक कारण भी हो सकते हैं यानि पीढ़ी दर पीढ़ी ये बीमारी चली आ रही हो. बहुत ज्यादा तनाव और डर बना है, तब भी ये हावी हो सकता है. किसी तरह का फोबिया दिमाग में बैठा हुआ हो. जो लोग इमोशनली बेहद सेंसटिव होते हैं. उन्हें पैनिक अटैक आने का खतरा अधिक होता है. अधिक तनाव लेने वाले लोग भी इससे परेशान हो सकते हैं. 

बचाव के लिए क्या करें?

पैनिक अटैक जैसे लक्षण दिखने पर गहरी सांस लें और छोड़ते रहें. खुद का कान्पफीडेंस लेवल बिल्कुल लूज न करें. खुद को समझाएं कि यह बस कुछ देर की एंग्जाइटी है. आंखों को बंद कर अपनी सांसों पर ध्यान दें. यदि परेशानी बढ़ रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राकृतिक रूप से कैसे बढ़ाएं अपनी उम्र, आने को तरस जाएगी मौत
प्राकृतिक रूप से कैसे बढ़ाएं अपनी उम्र, आने को तरस जाएगी मौत
स्मोकिंग छोड़ने के कितने सालों बाद घटता है लंग कैंसर का खतरा, जानें यहां
स्मोकिंग छोड़ने के कितने सालों बाद घटता है लंग कैंसर का खतरा, जानें यहां
अनियमित पीरियड्स के साथ मुंहासे और बाल झड़ रहे? हो सकता है PCOS
अनियमित पीरियड्स के साथ मुंहासे और बाल झड़ रहे? हो सकता है PCOS
इंसानों में नए ब्लड ग्रुप की खोज, वैज्ञानिकों ने दिया ‘जामा’ नाम
इंसानों में नए ब्लड ग्रुप की खोज, वैज्ञानिकों ने दिया ‘जामा’ नाम

वीडियोज

आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !
जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?
जमुई की घटना पर जवाब कौन देगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गौरव गोगोई के आरोपों पर असम CM हिमंता का पलटवार, बोले- कांग्रेस की वास्तविकता...
गौरव गोगोई के आरोपों पर असम CM हिमंता का पलटवार, बोले- कांग्रेस की वास्तविकता...
ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, 'हम सभी को उनसे...'
ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, 'हम सभी को उनसे...'
BB20: मनोज तिवारी बेटी को नहीं करते सपोर्ट, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करना पड़ता है गुजारा
मनोज तिवारी बेटी को नहीं करते सपोर्ट, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करना पड़ता है गुजारा
रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता
रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता
जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'
जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'
IIT बॉम्बे सुसाइड केस: फैकल्टी ने निकाला मार्च, हटाए गए प्रोफेसर का किया समर्थन
IIT बॉम्बे सुसाइड केस: फैकल्टी ने निकाला मार्च, हटाए गए प्रोफेसर का किया समर्थन
राम मंदिर चढ़ावा: CCTV में कैद चोरी की 105 घटनाएं, SIT को SC से चार्जशीट फाइल की इजाजत
राम मंदिर चढ़ावा: CCTV में कैद चोरी की 105 घटनाएं, SIT को SC से चार्जशीट फाइल की इजाजत
अक्टूबर में लगाएं ये सब्जियां, सर्दियों में होगी तगड़ी कमाई
अक्टूबर में लगाएं ये सब्जियां, सर्दियों में होगी तगड़ी कमाई
Embed widget