एक्सप्लोरर

Omicron Variant: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी हो रहे ओमिक्रोन वेरिएंट का शिकार, ये है एक्सपर्ट्स की राय

Omicron Variant: ब्राउन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ Researcher और सीनियर डॉक्टर आशीष के झा ने ट्विटर के माध्यम से बताया कि ओमिक्रोन के मामले पूरी दुनिया में देखे जा रहे हैं.

Omicron Variant: कोरोना वायरस के नये वेरिएंट (Corona Virus New Variant) ओमिक्रोन ने पूरी दुनिया में दहशत का माहौल तैयार कर दिया है. इसका संक्रमण भारत समेत पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के मुताबिक कई यूरोपीय देशों में रोज हजारों की संख्या में ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के नये मामले सामने आ रहे हैं. भारत में भी ओमिक्रोन वेरिएंट संक्रमितों का मामला 600 पार कर गया है. राजधानी दिल्ली में इस वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले सामने आए है. डब्ल्यूएचओ (WHO) के इमरजेंसी डायरेक्टर माइकल रयान (Michael Ryan) ने कहा, 'केवल रविवार के दिन ही यूरोप में 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. कुछ संक्रमितों की मौत की खबर भी मिल रही हैं.' बता दें कि ओमिक्रोन से संक्रमित होने वाले लोगों में बड़ी संख्या में पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोग भी शामिल है जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं.

ओमिक्रोन वेरिएंट पर ये हैं विशेषज्ञों की राय
ब्राउन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ Researcher और सीनियर डॉक्टर आशीष के झा ने ट्विटर के माध्यम से बताया कि ओमिक्रोन के मामले पूरी दुनिया में देखे जा रहे हैं. ऐसे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रयास करना चाहिए कि वह खुद को कोरोना के इस नए वेरिएंट से बचाने की कोशिश करें. इसके साथ ही उन्होंने ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग (Corona Testing) और आइसोलेट (Isolate) करने पर जोर देते हुए कहा कि जिन लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है वह जल्द से जल्द खुद को बाकी लोगों से अलग कर लें. इसके साथ ही उन्होंने बताया हैं कि ओमिक्रोन से संक्रमित होने के बाद एक इंसान से दूसरे इंसान तक यह वायरस 2 से 10 दिन बीच में ट्रांसफर हो सकता हैं.

बच्चे बड़ी संख्या में हो रहे संक्रमित
अमेरिका में लगातार कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के केस में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. ओमिक्रोन वेरिएंट पर बात करते हुए व्हाइट हाउस ने रविवार को बताया कि ओमिक्रोन बड़ी संख्या में बच्चों को संक्रमित कर (Children Infected Due to Omicron Variant In America) रहा है. इसके कारण बड़ी संख्या में बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है. पिछले कुछ दिनों में न्यूयॉर्क में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या 4 गुना तक बढ़ी है.

इस तरह ओमिक्रोन वेरिएंट से खुद का करें बचाव

-वैक्सीन लगवाने योग्य हैं तो जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं.
-भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहे.
-बाहर जाने से पहले फेस मास्क जरूर लगाएं.
-संक्रमण के लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं.
-अगर आप में संक्रमण की पता चल गया है तो खुद को जल्द से जल्द आइसोलेट करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget