एक्सप्लोरर

Omicron Symptoms: आंख लाल होना या पानी आना, हो सकते हैं ओमिक्रोन के लक्षण, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें

Eye Problem In Corona: कोरोना से संक्रमित मरीजों में आंखों से जुड़ी समस्याएं भी देखी जा रही है. आंखों में जलन, पानी आना, लाल होना या फिर धुंधला दिखाई देना कोरोना के लक्षण हो सकते हैं.

Omicron Coronavirus Symptoms: ओमिक्रॉन कोरोना वायरस के मामले जैसे-जैसे बढ़ रहे हैं कई नए लक्षण भी सामने आ रहे हैं. अब ओमिक्रोन से संक्रमित कुछ लोगों में आंखों से जुड़ी परेशानी देखी जा रही है. डॉक्टर्स का कहना है कि कोरोना के लक्षणों में मरीज को खांसी से लेकर डायरिया जैसे तमाम परेशानियां हो रही हैं. वहीं नए वैरिएंट के लक्षणों में आंखों से जुड़ी समस्याओं को भी ट्रिगर किया जा सकता है. कोरोना के नए ओमिक्रोन वैरिएंट में ये लक्षण नज़र आ रहे हैं. 
WHO यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी आंखों से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों में आंखों का लाल होना, कम दिखाई देना, आंख के सफेद हिस्से और पलक की परत पर सूजन आना यानि कंजेक्टिवाइटिस के जैसी समस्या  ओमिक्रॉन इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं.

आंखों से जुड़े ओमिक्रोन के लक्षण

1- आंखों में लालपन
2- आंखों में जलन की समस्या
3- आंख में दर्द होना
4- आंखों से धुंधला दिखाई देना
5- आंखों में लाइट सेंसिटिविटी 
6- आंख से पानी बहना 
7- पलक की परत पर सूजन आना 

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के आंखों से जुड़े ये लक्षण हो सकते हैं. कोरोना से संक्रमित मरीजों में 5 प्रतिशत आंखों से जुड़ी समस्या कंजेक्टिवाइटिस का शिकार हो सकते हैं. हालांकि ये जरूरी नहीं है कि आंख से जुड़े ये लक्षण दिखने का मतलब कोरोना ही है. कई बार ठंड, प्रदूषण या किसी दूसरी वजह से भी आंखों में ये समस्या हो सकती है. 

क्या कहती है स्टडी?

भारतीय शोधकर्ताओं का मानना है कि कोरोना संक्रमित किसी व्यक्ति में ये शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. आंखों की समस्य को कोरोना की प्रारंभिक चेतावनी माना जा सकता है. एक स्टडी में पाया गया है कि 35.8 फीसद सामान्य लोगों की तुलना में 44 फीसद कोविड के मरीजों को आंखों से जुड़ी समस्या हो रही है. इसमें आंख से पानी आना और लाइट सेंसिटिविटी जैसी समस्या हो रही है. वहीं कुछ लोगों को आंखों में दर्द भी महसूस हो रहा है. हालांकि मरीज के रिकवर होने के बाद आंखों से जुड़ी परेशानी ठीक हो जाती है. 

आंख में दिखें ये लक्षण तो कैसे करें इलाज?

अगर आपको आंख में हल्के लक्षण नज़र आ रहे हैं तो आप घर पर भी इलाज कर सकते हैं. NHS के अनुसार आप पानी गर्म करें और फिर ठंडा होने के बाद किसी कॉटन पैड की मदद से आंखों को पोंछ लें. अगर आपको ज्यादा तकलीफ हो रही है तो आप कुछ मिनट के लिए ठंडा कपड़ा आंखों पर रख दें. बहुत ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Omicron Variant Alert: Covid-19 से रिकवर होने के बाद इस तरह से फॉलो करें डाइट, नहीं होगी दिक्कत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget