एक्सप्लोरर

Omicron Coronavirus: कोरोना संक्रमित मरीज इन चीजों से करें तौबा, रिकवरी में लगेगा समय

Corona Recovery: अगर आप कोरोना से संक्रमित हुए हैं तो आपको रिकवरी के वक्त हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए. अपने भोजन में ऐसे आहार को शामिल न करें, जिससे इम्यून सिस्टम प्रभावित हो.

Recovery After Covid-19: कोरोना संक्रमित व्यक्ति की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है. ऐसे में रिकवरी में काफी समय लग जाता है. कोरोना की दूसरी लहर में जो लोग संक्रमित हुए थे, उनमें से बहुत सारे लोग अभी भी कोरोना के आफ्टर इफेक्ट्स को झेल रहे हैं. कोरोना से रिकवरी के वक्त काफी कमजोरी महसूस होती है. ये ऐसी बीमारी बन गई है जो शारीरिक और मानसिक रुप से परेशान कर रही है. इसलिए इस बात का सबसे ज्यादा ध्यान रखें कि कैस इस महामारी से खुद को सुरक्षित रखा जाए.

कोरोना से बचने और संक्रमति व्यक्ति के ठीक होने में डाइट बहुत बड़ा रोल प्ले करती है. जल्दी रिकवरी के लिए आपको दवा के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी है. कोरोना संक्रमित व्यक्ति को जंक फूड, पैक्ड फूड और बाहर के खाने से बिल्कुल परहेज करना चाहिए. आपको खासतौर से इन चीजों से बचना चाहिए. 

कोरोना रिकवरी में इन चीजों को न खाएं

1- पैक्ड फूड्स- कोरोना से रिकवरी के वक्त आपको डिब्बा बंद चीजें नहीं खानी चाहिए. ये भले ही बनाने में आसान हों लेकिन इससे आपको नुकसान हो सकता है. ऐसे खाने में प्रिजर्वेटिव्स और सोडियम काफी मात्रा में होती है. इस तरह के डिब्बा बंद खाने से शरीर में सूजन भी आ सकती है. इससे आपका इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है और आपको कोरोना से रिकवरी में वक्त लग सकता है.

2- कोल्ड्रिंक्स पीना- कोरोना से संक्रमित व्यक्ति को कोल्ड्रिंक्स नहीं पीनी चाहिए. कोल्ड्रिंक्स पीने से पेट में सूजन पैदा हो सकती है. इसके अलावा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर पड़ सकता है. कोल्ड्रिंक पीने से आपका गला भी खराब हो सकता है.

3- फ्राइड खाना- कोविड से ठीक हो रहे लोगों के टेस्ट और स्मैल चली जाती है ऐसे में रिकवरी के दौरान जब धीरे-धीरे स्वाद वापस आने लगता है, तो आपका चटपटा खाने का मन कर सकता है. लेकिन आपको ऐसे खाने से परहेज करना चाहिए. दरअसल ज्यादा तेल वाले खाने को पचाने में काफी समय लगता है. इससे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है. साथ ही शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ाता है. इसलिए बीमार व्यक्ति को तला-भुना खाने से बचना चाहिए.

4- मसालेदार खाना- कोरोना के मरीज को हल्का और सुपाच्य भोजन खाना चाहिए. मसालेदार खाने की बजाए अपने भोजन में सादा खाना शामिल करें. ज्यादा मसाले वाला खाना खाने से गैस, पेट की दूसरी समस्याएं और गला  खराब हो सकता है. इस तरह के खाने से कफ की समस्या भी हो सकती है.

5- जंक फूड से बचें- कोरोना से ठीक होने के बाद पिज्जा, बर्गर या किसी तरह के जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए. ये हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं. भले ही ये खाना टेस्ट में अच्छा लगे, लेकिन इनसे मोटापा बढ़ाता है और पचने में काफी समय लगता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें:

Health Tips: Covid-19 से बचने के लिए Immunity को करें मजबूत, इस डाइट ट्रिक्स को करें फॉलो

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget