एक्सप्लोरर

ओडिशा में भी अब महिलाओं को मिलेगी पीरियड लीव, जानें क्यों दर्दनाक होता है पहला दिन

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने कहा कि महिला कर्मचारियों को उनके मासिक धर्म चक्र के पहले या दूसरे दिन छुट्टी लेने की अनुमति दी जाएगी.

ओडिशा सरकार ने राज्य में पहली बार राज्य सरकार और प्राइवेट कंपनी दोनों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए एक दिन की मासिक धर्म छुट्टी की नीति शुरू की है. कटक में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान, ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने कहा कि महिला कर्मचारियों को उनके मासिक धर्म चक्र के पहले या दूसरे दिन छुट्टी लेने की अनुमति दी जाएगी. एक दिन की मासिक धर्म छुट्टी नीति तुरंत प्रभावी होगी.

पीरियड लीव को लेकर भारत का क्या रूख रहा है?

भारत में सालों से पीरियड लीव को लेकर बहस होती है. महिलाओं का कहना है कि पीरियड के दौरान उन्हें छुट्टी मिलनी चाहिए. हालांकि कई बार कुछ महिलाएं इसका विरोध भी करती है. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने पीरियड लीव पर केंद्र सरकार को एक मॉडल पॉलिसी बनाने का निर्देश दिया है. 

इस नीति का उद्देश्य मासिक धर्म से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण का समर्थन करना है और इसे सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में विस्तारित किया जाएगा. परीदा ने कहा कि इस छुट्टी का लाभ मासिक धर्म के पहले या दूसरे दिन लिया जा सकता है.

औरतों को पीरियड्स के दौरान छुट्टी मिलनी चाहिए?

हर महिला की शारीरिक बनावट अलग-अलग है. इसी कारण हर महिला की पीरियड्स को लेकर अनुभव भी अलग हो सकते हैं. महिलाओं का एक ग्रुप ऐसा है जिनकी पीरियड्स हेल्दी होती है. पीरियड्स कब आया और गया पता भी नहीं चलता है. वहीं कुछ महिलाओं के लिए पीरियड्स का वक्त काफी कष्टदायक होता है. कई बार तो उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट तक करवाना पड़ जाता हैं. उन्हें काफी ज्यादा दर्द सहना पड़ता है. 

दर्द के साथ-साथ उल्टी, मतली, सिर्ददर्द, पैरदर्द, कमर दर्द जैसी कई शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है. यह दर्द इतनी खतरनाक होती है कि आप इस दौरान काम क्या ठीक से उठ-बैठ तक नहीं सकते हैं.  ऐसी महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान छुट्टी बेहद जरूरी हो जाती है. हर कंपनी के लिए मुमकिन नहीं है कि वह पीरियड्स में छुट्टी दे लेकिन इस दौरान वर्क फ्रॉम होम या पीरियड्स के शुरुआती 2 दिन के लिए छुट्टी की व्यवस्था की जानी चाहिए. ताकि वह घर में रहकर आराम से काम कर सके. 

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है

हर महिला को इस परेशानी से गुजरना पड़ता है. पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. यही कारण है कि इस मुश्किल दिनों में आराम की बेहद जरूरत होती है. इसलिए देश में पीरियड लीव की मांग की जा रही है. फिलहाल भारत में पीरियड लीव को लेकर कोई कानून नहीं बनी है. 

महिलाओं के दौरान क्यों जरूरी मेंस्ट्रुअल लीव?

पीरियड्स के दौरान पीरियड लीव बेहद जरूरी होता है. पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को काफी ज्यादा दर्द, थकान, मूड स्विंग्स और कई तरह की शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इन सब की वजह से महिलाओं की क्षमता पर बहुत बुरा असर होता है. मेंस्ट्रुअल लीव के दौरान आराम की खास जरूरत पड़ती है. ताकि इसका असर उनकी कार्य क्षमता पर बुरा असर न पड़े. महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर लोग खुलकर बात ही नहीं करते हैं. इस दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर समाज में कई मिथ है उसे दूर करना बेहद जरूरी है. छुट्टी देने से मेंस्ट्रुअल के बारे में बातचीत नॉर्मलाइज करने में मदद मिलेगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: ब्रेन की नसें हो रही हैं जाम तो ऐसे करें पता नहीं तो स्ट्रोक का बढ़ जाएगा खतरा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget