एक्सप्लोरर

हड्डियों की बीमारी का मोटापे से है गहरा संबंध, हेल्दी लाइफ के लिए ये हैं जरूरी बातें

समय के साथ बढ़ रहा एक-एक इंच फैट केवल आपके लुक्स और बॉडी को ही प्रभावित नहीं करता है. बल्कि यह आपकी बोन हेल्थ पर भी बुरा असर डालता है. मोटापा आपकी हड्डियों और शरीर के जोड़ों को कमजोर बनाता है...

बढ़ती उम्र और गलत लाइफस्टाइल के कारण मोटापा घेरने लगता है. इस मोटापे से बचने के लिए आपको हर संभव प्रयास करना चाहिए. क्योंकि धीमी गति से बढ़ रहा यह मोटापा आपकी हड्डियों और जोड़ों के लिए कई तरह की समस्याएं खड़ी करने लगता है. अगर आपके जोड़ों में दर्द रहने लगा है और अक्सर आपकी सांस फूल जाती है तो आपको अपने वजन पर एक नजर जरूर डालनी होगी.  क्योंकि ये लक्षण आमतौर पर वजन बढ़ने पर दिखाई देते हैं और जब आप वजन कम कर लेते हैं तब आपको इन समस्याओं से तुरंत राहत मिलती है...

  • घुटनों में दर्द होना
  • कोहनी में दर्द होना 
  • कमर के निचले हिस्से में दर्द होना
  • नसों में जकड़न होना

ऑर्थराइटिस मुख्य रूप से दो तरह की होती है, ऑस्टियोऑर्थराटिस और रुमेटाइड ऑर्थराइटिस. इनमें ऑस्टियोऑर्थराइटिस मुख्य रूप से मोटापे की वजह से होती है और इससे दैनिक जीवन के कामकाज करने में भी दिकक्त होने लगती है. मोटापे के अलावा लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतें भी ओस्टियोऑर्थराइटिस की वजह बनती हैं. जैसे, एक्सर्साइज ना करना, सही डायट ना लेना, फ्राइड फूड अधिक खाना इत्यादि.

मोटापे के कारण शरीर के इन हिस्सों में बढ़ती है ऑस्टियोऑर्थराइटिस... 

  • कंधा
  • घुटना
  • हिप
  • कोहनी
  • कलाई
  • एंकल
  • कमर

ऑस्टियोऑर्थराइटिस में मोटापे के कारण शरीर के उन जॉइंट्स पर वजन अधिक बढ़ने लगता है, जो आपके पूरे शरीर का भार ले रहे होते हैं. ऐसे उन जॉइंट्स और मसल्स में कमजोरी आने लगती है. अगर भारत की बात करें तो यहां के लोगों में घुटने संबंधी ऑस्टियोऑर्थराइटिस अधिक देखने को मिलती है. 

ओस्टियोपोरोसिस

ओस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक एसी स्थिति है, जिसमें बोन्स के अंदर का लिक्विड और उन्हें सपॉर्ट करने वाली मांसपेशियां, मास-मज्जा इत्यादि सिकुड़ने लगते हैं. इससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फ्रैक्चर होने की आंशका कई गुना बढ़ जाती है. कई अलग-अलग रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बोन मिनरल डेंसिटी को कम करके हड्डियों को कमजोर बनाने वाली बीमारी ओस्टियोपोरोसिस को बढ़ावा शरीर में बढ़ते हुए फैट के कारण मिलता है. इसलिए ना सिर्फ स्वस्थ शरीर शरीर के लिए बल्कि मजबूत हड्डियों के लिए भी आपको अपने शरीर पर फैट नहीं बढ़ने देना चाहिए.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: नहीं बिगड़ेगा हाजमा, सफर पर निकलने से पहले साथ लेकर चलें ये घरेलू नुस्खा

यह भी पढ़ें: एक ही दवाई से इस तरह ठीक करें सूखी और गीली खांसी

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget