एक्सप्लोरर

Kids Healthy Diet Plan: जानिए कैसी होनी चाहिए बढ़ती उम्र में बच्चों की डाइट, कौन से पोषक तत्व हैं जरूरी?

Kids Healthy Diet Plan: बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के लिए आपको ऐसे आहार को डाइट में शामिल करने चाहिए, जो विटामिन, मिनरल्स प्रोटीन से भरपूर हों. जानते हैं बच्चे की हेल्थ के लिए जरूरी पोषक तत्व उनके स्रोत.

Kids Healthy Diet Plan: बच्चों की लंबाई और वजन को लेकर अक्सर माता-पिता चिंतित रहते हैं. बच्चों की लंबाई खासतौर से तीन सबसे महत्वपूर्ण कारकों से निर्धारित होती है, जिसमें जीन, आहार और जीवन शैली प्रमुख हैं. आप बच्चे के जीन तो नहीं बदल सकते, लेकिन आहार और जीवनशैली से काफी कुछ बदलाव कर सकते हैं. बच्चे का खान-पान उसके विकास पर बहुत असर डालता है. आपको खाने में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और हार्बोहाइड्रेट का बैलेंस बनाकर बच्चे की डाइट को प्लान करना चाहिए. जिससे उसकी लंबाई और शरीर का विकास अच्छी तरह से हो सके. आज हम आपको बच्चों की अच्छी ग्रोथ और विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं. आप इन चीजों से बच्चे के सही विकास में मदद कर सकते हैं. 

बच्चों के लिए जरूरी पोषक तत्व और उनके स्रोत  

1- विटामिन- बच्चों के सही विकास के लिए विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए. हड्डियों के स्वास्थ्य और लंबाई के लिए विटामिन डी बहुत महत्वपूर्ण है. विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है. विटामिन डी की कमी से न केवल हड्डियां कमजोर हो सकती हैं बल्कि बच्चों का विकास भी रूकता है. इससे बच्चे की लंबाई पर भी नकारात्मक असर पड़ता है. बच्चों के उचित विकास के लिए विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन सी, राइबोफ्लेविन, एस्कॉर्बिक एसिड और विटामिन एफ भी जरूरी है. आप फल और सब्जियां को विटामिन्स के लिए बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें.

Kids Healthy Diet Plan: जानिए कैसी होनी चाहिए बढ़ती उम्र में बच्चों की डाइट, कौन से पोषक तत्व हैं जरूरी?

2- मिनरल्स- खनिज भी बच्चे की लंबाई और सही विकास के लिए जरूरी हैं. आपको बच्चों की डाइट में आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयोडीन, मैंगनीज और फ्लोराइड से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करने चाहिए. इन खनिज से बच्चों की वृद्धि को बढ़ाने में मदद मिलती है. कैल्शियम भी शरीर के लिए बहुत जरूरी है. इससे न केवल हड्डियां मजबूत होती है बल्कि बच्चे का संपूर्ण विकास भी अच्छा होता है.

Kids Healthy Diet Plan: जानिए कैसी होनी चाहिए बढ़ती उम्र में बच्चों की डाइट, कौन से पोषक तत्व हैं जरूरी?

3- प्रोटीन- बच्चों में लंबाई बढ़ाने की जब बात आती है तो प्रोटीन को सबसे महत्वपूर्ण आहार कारकों में से एक माना जाता है. मांसपेशियों और ऊतकों के निर्माण, विकास और रख-रखाव में प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है. प्रोटीन की कमी होने पर स्टंट या असामान्य वृद्धि के साथ-साथ कम मांसपेशी द्रव्यमान हो सकता है. इसलिए आपको बच्चे की डाइट में सही मात्रा में प्रोटीन जरूर शामिल करना चाहिए. 

Kids Healthy Diet Plan: जानिए कैसी होनी चाहिए बढ़ती उम्र में बच्चों की डाइट, कौन से पोषक तत्व हैं जरूरी? 
4- कार्बोहाइड्रेट- बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए आहार में कार्ब्स को भी काफी आवश्यक माना जाता है. कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा देते का काम करता है. बच्चों में एनर्जी बनाए रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट जरूरी है. आपके बच्चे के आहार में स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट शामिल हों. कार्बोहाइड्रेट के लिए आप गेहूं और जौ जैसे साबुत अनाज वाले खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं.

Kids Healthy Diet Plan: जानिए कैसी होनी चाहिए बढ़ती उम्र में बच्चों की डाइट, कौन से पोषक तत्व हैं जरूरी?

5- अन्य पोषक तत्व- बच्चों की डाइट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों के अलावा ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी शामिल होने चाहिए. इससे आपके बच्चे के स्वास्थ्य और लंबाई पर असर पड़ता है. आपको बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए गुड फैटी वाली चीजें भी शामिल करनी चाहिए. इसके लिए आप बच्चों को घी और मक्कखन भी खिला सकते हैं. ऐसे खाद्य पदार्थ बच्चों के लिए चुने, जिसमें सभी पोषक तत्व शामिल हों.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Women Health: शरीर को बीमारियों से रखना है दूर, तो डाइट में इन सुपरफूड को जरूर शामिल करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget