एक्सप्लोरर

Infertility Treatment: सिर्फ IVF ही नहीं बल्कि इन तकनीकों से भी इनफर्टिलिटी की समस्या होती है दूर, पूरा हो सकता है मां बनने का सपना

अक्सर लोगों को लगता है कि जब बच्चे पैदा नहीं होते हैं तो सबसे पहले आईवीएफ की तकनीक का सहारा लिया जाता है,लेकिन आईवीएफ के अलावा भी मेडिकल साइंस में कई ऐसी प्रक्रिया है जिससे बच्चे पैदा किए जा सकते हैं

Infertility Treatments: आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल, इंबैलेंस हार्मोन और अन्य समस्याओं के चलते इनफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जो न सिर्फ महिलाओं में बल्कि पुरुषों में भी होती है. ऐसे में इनफर्टिलिटी के ट्रीटमेंट के लिए लोग आईवीएफ का सहारा लेते हैं, जिसका पूरा नाम इन विट्रो फर्टिलाइजेशन होता है. इस तकनीक में महिलाओं के एग्स को पुरुषों के स्पर्म के साथ लैब में मेच्योर किया जाता है और उसके बाद महिला के गर्भ में इसे इंप्लांट किया जाता है, जो एक डिफिकल्ट प्रोसेस होती है.

ऐसे में कई लोगों का सवाल रहता है कि आईवीएफ के अलावा भी क्या कोई और ट्रीटमेंट होता है, जो इनफर्टिलिटी के लिए काम करता है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन्हीं में से एक आईयूआई तकनीक के बारे में, जिसके जरिए इनफर्टिलिटी का ट्रीटमेंट किया जा सकता है. 

IVF क्या है ?

आईवीएफ एक जटिल और अक्सर गलत समझी जाने वाली प्रक्रिया है. ये इनफर्टाइल कपल्स को उम्मीद देता है. इसके लाभ तो हैं लेकिन जोखिम भी हैं. आईवीएफ में, एग्स और स्पर्म को शरीर के बाहर मिलाकर भ्रूण बनाया जाता है, जिसे फिर गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है. 

आईयूआई तकनीक क्या है
आईवीएफ के अलावा इन दिनों इनफर्टिलिटी के लिए आईयूआई तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाता है, जिसका पूरा नाम अंतर्गर्भाशयी गर्भाधान है. यह आमतौर पर पुरुषों के बांझपन के लिए काम करता है, इसमें महिलाओं के ओवुलेशन के समय पुरुषों के स्पर्म को एक ट्यूब के जरिए महिलाओं के गर्भाशय के अंदर ट्रांसफर किया जाता है.

इसके लिए पुरुषों को लैब में आकर अपना सैंपल देना होता है, जिसको टेस्ट करने के बाद महिलाओं के गर्भाशय में ट्रांसफर किया जाता है. इसकी लागत 10000 से 20000 रुपए के बीच में आती है, आजकल कई सिंगल मदर भी आईयूआई तकनीक के जरिए प्रेग्नेंट हो रही हैं, इसमें पुरुषों के आइडेंटिटी को छुपा कर रखा जाता है.

आईवीएफ के अलावा अन्य ट्रीटमेंट 
आईवीएफ और आईयूआई के अलावा ऑपरेटिव हिस्टेरोस्कोपी और लैप्रोस्कोपी का इस्तेमाल करके भी इनफर्टिलिटी का इलाज किया जाता है. आमतौर पर जब किसी महिला को एंडोमेट्रियोसिस या फाइब्रॉयड जैसी परेशानी होती है, तो इस सर्जरी का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी लागत 30 हजार से 1 लाख के बीच होती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कोविड के बाद बढ़ा बीमारी छिपाने का ट्रेंड, 100 करोड़ लोग इस डर के साए में, हैरान कर देगी रिसर्च में सामने आई वजह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget