एक्सप्लोरर

दिल के दौरे को तुरंत पहचान सकता है नया एल्गोरिदम!

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा त्वरित एल्गोरिदम विकसित किया है, जो सुरक्षित और प्रभावी ढंग से यह बता सकता है कि क्या किसी मरीज को दिल का दौरा पड़ रहा है या नहीं?

जिनेवा: वैज्ञानिकों ने एक ऐसा त्वरित एल्गोरिदम विकसित किया है, जो सुरक्षित और प्रभावी ढंग से यह बता सकता है कि क्या किसी मरीज को दिल का दौरा पड़ रहा है या नहीं?

शोधकर्ताओं ने कहा कि सभी आपात विभागों में लगभग 10% मामले दिल के दौरे या ‘एक्यूट मायोकार्डियल इनफैर्क्शन’ (एएमआई) से जुड़े होते हैं. शोधकर्ताओं में स्विट्जरलैंड स्थित यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल बेसल के शोधकर्ता भी शामिल थे. एएमआई घातक हो सकता है और यदि इसकी जल्दी पहचान कर ली जाए तो समय पर उपचार शुरू करने में मदद मिल सकती है.

कैसे काम करेगा ये एल्गोरिदम- इस सिस्टम की मदद से छाती में उठने वाले दर्द की वैकल्पिक वजहों की पहचान समय रहते की जा सकती है और इससे समय रहते उपचार करवाने में मदद मिल सकती है. छाती में दर्द के कुछ मामले ऐसे भी हो सकते हैं, जिनसे खतरा न हो. ऐसे मामलों में मरीजों को समझा कर घर भेजा जा सकता है.

कैसे की गई रिसर्च- इस अध्ययन में छाती का दर्द लेकर आपातकालीन विभाग में आए 4350 मरीजों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया और एल्गोरिदम के बीमारी पहचानने संबंधी प्रदर्शन को आंका गया.

रिसर्च के नतीजे- शोधकर्ताओं ने पाया कि एल्गोरिदम सुरक्षित और प्रभावी है. इसने उन मरीजों की सटीकता से पहचान कर ली, जिन्हें कोरोनेरी एंजियोग्राफी की जरूरत थी. इसके साथ ही 99 प्रतिशत बार ऐसा था कि दर्द के साथ आने वाले लोगों को असल में दिल का दौरा नहीं पड़ा था.

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट- स्विटजरलैंड के कार्डियोवेस्कुलर रिसर्च इंस्टीट्यूट बेसल में कार्यरत रफेल टेवरेनबोल्ड ने कहा, ‘‘इस बड़े विश्लेषण के जरिए हम नियमित चिकित्सा देखभाल के लिए एल्गोरिदम की उपयोगिता से जुड़ी चिंताओं की जांच कर पाए.’’ उन्होंने कहा कि यह सुरक्षित पाया गया.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget