एक्सप्लोरर

National Pollution Control Day 2022: चटकारे लेकर हर दिन खाएं ये टेस्टी फूड्स, लंग्स की सेहत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा पॉल्यूशन

Pollution Effect On Lungs: अगर प्रदूषण के कारण खराब हो जाती है फेफड़ों की हालत. खांसी रहना, सीने में जलन, सीने में जकड़न, लगातार कफ आना जैसी समस्या है तो इससे बचने के लिए ये चीजें खाएं

National Pollution Prevention Day: फेफड़े (Lungs) हमारे शरीर के लिए फिल्टर का काम करते हैं. सांस के जरिए जब हम ऑक्सीजन अंदर लेते हैं तो हवा में मौजूद कई विषैले तत्व भी हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं. इन सभी इंप्योरिटीज को शरीर के अंदर जाने से रोकने का काम लंग्स का होता है. इस कारण लंग्स में बहुत अधिक मात्रा में टार और पॉइजनस चीजें जमा हो जाती हैं. जो लंग्स की सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं. 

लंग्स को हेल्दी रखने के लिए जरूरी नहीं कि आप दवाएं ही खाएं. आप अपनी डेली डायट में भी कुछ हेल्दी और टेस्टी चीजें खा सकते हैं, जो लंग्स को प्राकृतिक रूप से क्लीन करने का काम करती हैं. इन्हीं के बारे में यहां बताया जा रहा है...

सर्दियों में अधिक परेशान करता है प्रदूषण

देश में प्रदूषण की बढ़ती समस्या को कंट्रोल करने के लिए हर साल 2 दिसंबर को नैशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे मनाया जाता है. प्रदूषण की समस्या गर्मी और बरसात की तुलना में सर्दी के मौसम में अधिक परेशान करती हैं. क्योंकि हवा के दवाब के कारण वातावरण में मौजूद धुएं, धूल और अन्य केमिकल्स के कण नीचे आ जाते हैं. फिर कोहरे यानी फोग के साथ जब पॉल्यूशन का स्मोक मिलता है तो सर्द हवा में ऐसे जहरीले तत्वों की मात्रा बहुत अधिक बढ़ जाती है, जो सांस संबंधी समस्याएं पैदा करते हैं.

प्रदूषण के कारण सबसे पहले और सबसे अधिक बुरा असर फेफड़ों पर पड़ता है. क्योंकि सांस के माध्यम से जो एयर हम अपने अंदर ले रहे होते हैं, फेफड़े उस हवा में मौजूद गैरजरूरी और विषैले तत्वों को छानने का काम करते हैं. इसलिए प्रदूषण के कारण लंग्स सबसे अधिक डैमेज हो जाते हैं. 

लंग्स को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?

फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए हम आपको जिन फूड्स के बारे में बता रहे हैं, ये मुख्य रूप से टेस्ट एनहेंसर का काम करते हैं. यानी आप जो भी खा रहे हैं, उसका स्वाद बढ़ाने में मदद करते हैं. हालांकि कई तरीकों से आप डायरेक्टली भी इनका सेवन कर सकते हैं. यहां इनके नाम और उन्हें खाने की विधि भी बताई गई है...

  • अखरोट का सेवन करें: अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. जिस कारण यह लंग्स हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है. आप हर दिन 4 अखरोट का सेवन कर सकते हैं. इसे नाश्ते में, स्नैक्स में या फिर मीठा दलिया और ओट्स इत्यादि में मिक्स करके भी खा सकते हैं.
  • सौंफ खाएं, फेफड़ों को क्लीन बनाएं:  सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए सर्दी के मौसम में इसका डायरेक्ट सेवन कम करने की सलाह दी जाती है. आप इसकी चाय बनाकर, सौंफ का पाउडर चाय में मिलाकर पी सकते हैं. सलाद में, सब्जी में इसका उपयोग कर सकते हैं. और भोजन के बाद मिश्री के साथ इसे थोड़ी मात्रा में (1 चम्मच) खा सकते हैं.
  • चुकंदर से दूर होगा प्रदूषण का असर: सलाद या जूस के रूप में चुकंदर का उपयोग करें. सर्दियों में हर दिन कम से कम एक चुकंदर खाएं आपको प्रदूषण खे कारण समस्याएं कम होंगी.
  • अदरक का सेवन: चाय, सब्जी और काढ़ा बनाने में अदरक का उपयोग करें. इससे फेफड़ों की सफाई होती है और जमा कफ को साफ करने में मदद मिलती है.
     
  • हल्दी खाएं:  हल्दी ऐसे कई प्राकृतिक गुणों से भरपूर होती है, जो शरीर की आंतरिक सफाई करने का काम करते हैं. कर्क्यूमिन इनमें मुख्य एलिमेंट है. दाल-सब्जी के साथ ही दूध में मिलाकर हल्दी का नियमित सेवन करने से फेफड़ें साफ और मजबूत बनते हैं.
  • आयुर्वेदिक औषधि है मुलेठी: खांसी, कंजेशन, कोल्ड और सीने से जुड़ी कई समस्याओं का एक प्रभावी उपाय है मुलेठी. आप इसके एक चौथाई चम्मच मात्रा में दिन में दो बार सेवन कर सकते हैं. सुबह और शाम को शहद में मिलाकर इसे चाटने से फेफड़े हेल्दी रहते हैं.
  • लहसुन है बहुत फायदेमंद: सुबह के समय खाली पेट लहसुन की एक कली को चबाकर खाने से फेफड़े और लिवर और पाचनतंत्र सभी हेल्दी रहते हैं. हालांकि इस विधि से इसका सेवन करने से पहले आपको आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह करनी चाहिए. दाल-सब्जी और अचार के रूप में लहसुन का हर दिन सेवन करके आप अपने लंग्स को प्रदूषण के बुरे असर से काफी हद तक बचा सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: इम्युनिटी बढ़ाने की दवा किचन में ही है, ये हैं 3 तरह की खास चाय जिसके फायदे कुछ ही दिन में दिख जाएंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget