एक्सप्लोरर

मच्छर मारने वाली कॉइल का धुआं सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक! फिर इन गंभीर बीमारियों का बनता है कारण

कई लोग घर के अंदर कॉइल जलाकर रखते हैं. कॉइल जलने पर निकलने वाला धुआं कमरे के प्रदूषण का स्तर बढ़ा सकता है और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) का कारण बन सकता है.

Mosquito Coil Health Risk: गर्मियों के आते ही घरों में मच्छरों की भी एंट्री हो जाती है. हम चाहे लाख खिड़कियां और दरवाजे बंद रख लें, लेकिन फिर भी मच्छर घरों में प्रवेश कर ही लेते हैं और फिर काट-काटकर इंसान का जीना मुहाल कर देते हैं. इनसे बचने के लिए जहां कुछ लोग कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं कुछ लोग कॉइल जलाकर इनसे छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि यही कॉइल आपकी जिंदगी को नर्क बना सकता है और कई बीमारियों का कारण बन सकता है.   

दरअसल, कई लोग घर के अंदर कॉइल जलाकर रखते हैं. कॉइल जलने पर निकलने वाला धुआं कमरे के प्रदूषण का स्तर बढ़ा सकता है और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज या सीओपीडी (COPD) का कारण बन सकता है. एक स्टडी के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति कॉइल का धुआं सूंघ लें तो ये 100 सिगरेट पीने के बराबर हो सकता है. इतना ही नहीं, पूजा में इस्तेमाल होने वाले अगरबत्ती का धुआं 50 सिगरेट पीने के बराबर होता है.

बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा जारी कुछ आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में रोजाना कम से कम 6 लोग क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज या सीओपीडी की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं, जो फेफड़ों में सूजन की बीमारी है. यह हाल सिर्फ मुंबई का नहीं है, बल्कि भारत के कई हिस्सों में इस बीमारी से कई लोग पीड़ित है. ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में पब्लिश एक स्टडी का अनुमान है कि भारत में साल 2019 में प्रति 1,00,000 पॉपुलेशन पर 98 प्रतिशत लोगों ने COPD से अपनी जान गंवा दी. 

कॉइल काम कैसे करते हैं?

पुराने कॉइल और स्टिक्स पहले पाइरेथ्रम पेस्ट से तैयार किए जाते थे. जबकि आजकल के मॉस्किटो कॉइल में पाइरेथ्रॉइड कीटनाशक डाले जाते हैं या फिर सिट्रोनेला जैसे पौधे से इन्हें तैयार किया जाता है. सिडनी यूनिवर्सिटी के मुताबिक, ऐसे कोई सबूत नहीं है कि कीटनाशक वाले मॉस्किटो कॉइल को जलाने से मलेरिया जैसी बीमारी को होने से रोका जा सकता है या खुद को मच्छरों से बचाया जा सकता है. 

हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि मच्छरों से खुद को बचाने के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं:-

1. फुल बाजू की शर्ट और लंबी पैंट पहनें.
2. मच्छरदानी लगाकर सोएं. 
3. मच्छरों को पैदा होने से रोकने के लिए रुके हुए पानी को तुरंत हटाएं.
4. अपने घर के आसपास सफाई रखें.
5. शाम के वक्त दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखें.
6. मच्छरों को पैदा होने से रोकने के लिए वक्त-वक्त पर फॉगिंग जरूर कराएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Lasoda Benefits: क्या आपने कभी खाया है 'लसोड़ा'? अगर नहीं तो आज से ही कर दें शुरू, पड़ोसी भी पूछेंगे आपकी सेहत का राज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget