एक्सप्लोरर

Morning Tea Side Effects: सुबह बिना ब्रश किए चाय पीना सेहत के लिए खतरनाक! शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान

Bed Tea Side Effects: चाय को खाली पेट पीना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना गया है. ऐसा करने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

Disadvantages Of Morning Tea: कुछ लोग चाय के बिना अपनी सुबह को इमेजिन भी नहीं कर पाते हैं. उन्हें सुबह उठते ही अपने बेड पर एक कप गर्म चाय का प्याला चाहिए होता है. क्योंकि यही प्याला उनको नींद से जगाने का काम कर पाता है. मगर क्या आप जानते हैं कि बिना ब्रश किए चाय पीने से आपको कितनी शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है? माना कि सुबह चाय न मिलने से आपको अपना दिन अधूरा-अधूरा सा लगता है, लेकिन जिंदगी में सेहत से बढ़कर कोई चीज नहीं है. क्योंकि सेहतमंद रहकर ही जिंदगी के तमाम खुशियों का लुत्फ उठाया जा सकता है.

चाय को खाली पेट पीना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना गया है. ऐसा करने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं बिना ब्रश किए चाय पीने की आदत सेहत के लिए खराब क्यों है?

1. सुबह उठते ही बासी मुंह चाय पीने से आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है. अगर आप रोजाना इसी तरह बासी मुंह चाय पीते हैं तो इससे आपके पेट में एसिड का लेवल बढ़ सकता है, जिसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा.

2. बिना ब्रश किए चाय पीने से आपके दांत भी खराब हो सकते हैं. इनमें सड़न पैदा हो सकती है.

3. बासी मुंह चाय पीने से आपको डिहाईड्रेशन भी हो सकता है, जो अपने आप में एक बड़ी परेशानी है. यही वजह है कि हर किसी को सुबह उठते ही बिना ब्रश किए चाय पीने से बचना चाहिए.

सुबह चाय पीने का क्या है सही तरीका?

अगर आपको सुबह उठकर तुरंत चाय पीने के आदत है तो इस आदत में बस थोड़ा सा बदलाव करें. बिस्तर से उठते ही सबसे पहले चाय पीने के बजाय खूब सारा पानी पिएं. खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. चाय पीने से पहले पानी पीने से चाय का शरीर पर पड़ने वाला प्रभाव कम हो जाता है.  

पानी पीने के 15 से 20 मिनट के बाद चाय पीने से होने वाला एसिडिक इफेक्ट आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता. यह भी जरूर ध्यान रखें कि चाय पीने के दौरान या चाय पीने के तुंरत बाद आपको पानी का सेवन बिल्कुल नहीं करना है. चाय पीने के 20-25 मिनट के बाद ही पानी का सेवन करना बेहतर रहेगा. उससे ज्यादा बेहतर यह रहेगा कि आप चाय पीने से 15-20 मिनट पहले ही पानी पी लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Back Pain: कमर में दर्द का कारण बन सकती हैं ये 4 गलतियां, जान लें कैसे करना है अपना बचाव?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget