एक्सप्लोरर

क्या आप भी बिना इंटरनेट किए बंद किए तकिए के पास रखते हैं मोबाइल? ये हो सकती हैं दिक्कतें

स्मार्टफोन लगातार इस्तेमाल करने से शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं. बहुत से लोग रात में तकिए के नीचे इंटरनेट ऑन करके रख देते हैं. इसका सबसे ज्यादा असर उनके दिमाग पर पड़ता है.

Mobile Side Effects : स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है. इस कदर हम इसमें खोए रहते हैं कि सुबह उठने से लेकर रात सोने तक इस डिवाइस को खुद से एक पल के लिए भी दूर नहीं करते हैं. रात में सोने से पहले अधिकरत लोग मोबाइल स्क्रीन स्क्रॉल करते हैं फिर इंटरनेट ऑन करके ही तकिए के नीचे सिरहाने पर रख सो जाते हैं. इसका सेहत (Health) का बुरा असर पड़ता है. इससे न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक नुकसान भी होता है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यहां जानिए इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं...

यह भी पढ़ें : श्रद्धा कपूर सा कर्वी फिगर पाने की है चाहत तो आज से ही फॉलो करें ये रूटीन

इंटरनेट ऑन कर मोबाइल सिराहने रखने के नुकसान

1. अनिद्रा या इंसोमनिया

स्मार्टफोन से निकलने वाली नीली रोशनी (Blue Lights) मेलाटोनिन हार्मोन रिलीज करने में रुकावट बन सकती है. इससे नींद कंट्रोल करने में मदद मिलती है. फोन के ज्यादा इस्तेमाल से अनिद्रा की समस्या या इंसोमनिया की समस्या हो सकती है.

2. कैंसर का खतरा

कुछ स्टडीज से पता चला है कि स्मार्टफोन से रेडियोफ्रीक्वेंसी रेडिएशन निकलती है, जिसके संपर्क में आने से कुछ तरह के कैंसर, जैसे ब्रेन कैंसर (Brain Cancer) का रिस्क बढ़ सकता है,जो खतरनाक हो सकता है.

3. प्रजनन क्षमता में कमी आ सकती है

कुछ अध्ययनों से पता चला है कि मोबाइल फोन और इंटरनेट के कनेक्शन से निकरने वाली रेडियोफ्रीक्वेंसी रेडिएशन के संपर्क में आने से पुरुषों में शुक्राणु (Sperm) की क्वालिटी कम हो सकती है, जो प्रजनन क्षमता में कमी की वजह बन सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

4. सिरदर्द 

कुछ लोग इंटरनेट ऑन करके अपने मोबाइल फोन को सिरहाने रखकर सोते हैं, उन्हें सिरदर्द की समस्या हो सकती है. यह फोन से निकलने वाली गर्मी या रेडियोफ्रीक्वेंसी रेडिएशन के संपर्क में आने की वजह से हो सकता है.

5. तनाव-डिप्रेशन बढ़ता है

रात में सोते समय स्मार्टफोन को तकिए के नीचे या पास रखकर सोने से तनाव और डिप्रेशन का लेवल बढ़ सकता है.  दरअसल, मोबाइल के इस्तेमाल से शरीर में कोर्टिजोन नाम का स्ट्रेस हार्मोन ज्यादा बनता है, जो दिमागी हालात को बिगाड़ता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget