एक्सप्लोरर

जानें क्या होता है सिजोफ्रेनिया, जिसमें अपनों से ही लगने लगता है डर! अकेला रहने का करता है मन

कई बार सही जानकारी न होने पर सिजोफ्रेनिया में पीड़ित अंधविश्वास के शिकार हो जाते हैं. जबकि डॉक्टर इसे मेंटल डिसऑर्डर मानते हैं और हेल्दी माहौल, थेरेपी, दवाईयों से इसे कंट्रोल किया जा सकता है.

Schizophrenia : सिजोफ्रेनिया एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर होता है, जिससे पीड़ित व्यक्ति को कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वैसे तो यह डिसऑर्डर काफी कम पाया जाता है लेकिन बेहद गंभीर है. दुनियाभर में 20 लाख लोग इसकी चपेट में हैं. इनमें ज्यादातर मरीज टीनएजर हैं. सिजोफ्रेनिया (Schizophrenia) एक ग्रीक शब्द है, जिसका अर्थ स्प्लिट माइंड है. इसमें दिमाग हमेशा भ्रमित रहता है. इसकी वजह से सामाजिक दूरी बनती है और लोगों से मिलने में भी समस्या होती है. आइए जानते हैं सिजोफ्रेनिया के बारें में सबकुछ...
 
सिजोफ्रेनिया में क्या दिक्कतें आती हैं
अगर किसी टीनएजर में सिजोफ्रेनिया डिसऑर्डर आता है तो उसे पकड़ पाना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि इस डिसऑर्डर की पहचान आसान नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार उसके गलत व्यवहार को उसका स्वभाव मानकर इग्रोन कर दिया जाता है. इसकी वजह से इससे पीड़ित लड़के-लड़कियां समाज से कटने लगते हैं और उनका व्यवहार दूसरों के प्रति बदलने लगता है. छोटी-छोटी बातों पर भी वे खुद को अनसेफ महसूस करने लगते हैं, इसलिए ज्यादातर वक्त अकेले ही बिताना पसंद करते हैं.
 
सिजोफ्रेनिया का कारण (Schizophrenia Causes)
ड्रग्स, अल्कोहल लेना
बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेना
अनुवांशिक कारण
दिमाग से जुड़ी कोई पुरानी बीमारी
 
सिजोफ्रेनिया के लक्षण (Schizophrenia Symptoms)
  • अकेले में रहना
  • लोगों से बचकर रहना
  • भीड़-भाड़ वाली जगह जाने से बचना
  • हमेशा भ्रम में रहना
  • अजीब सा महसूस करना
  • सिचुएशन के हिसाब से इमोशन न रख पाना
  • जीवन के प्रति निराश रहना
  • भूख के पैटर्न में बदलाव आना
  • चेहरा मुरझाए रहना
  • वजन कम करना
  • सही तरह से काम न कर पाना
 
सिजोफ्रेनिया का इलाज
सिजोफ्रेनिया डिसऑर्डर का कोई सटीक टेस्ट उपलब्ध नहीं है. इसलिए डॉक्टर मेडिकल केस हिस्ट्री, मानसिक स्थिति, सामाजिक फैक्टर और लक्षणों के हिसाब से इसका इलाज करते हैं. मेडिटेशन, योग, करीबियों से सहयोग, थेरेपी, दवाईयों से इसे कंट्रोल किया जा सकता है. नशे से भी दूर रहना चाहिए.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget