एक्सप्लोरर

CDSCO ने जो दवाएं टेस्ट में फेल कीं, उसका मतलब क्या? क्या किसी काम की नहीं रहीं ये मेडिसिन?

CDSCO की क्वालिटी टेस्ट में पैरासिटामॉल समेत 53 दवाईयां फेल हो गई हैं. इनमें विटामिन, शुगर और ब्लड प्रेशर ही नहीं एंटीबायोटिक्स भी शामिल हैं. इन्हें देश की बड़ी कंपनियां बनाती हैं.

Medicines Failed in Quality Test : पैरासिटामॉल समेत 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गई हैं. इनमें विटामिन, शुगर और ब्लड प्रेशर ही नहीं एंटीबायोटिक्स भी शामिल हैं. देश की सबसे बड़ी ड्रग रेगुलेटरी बॉडी सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने इन दवाईयों की लिस्ट जारी की है.

बैन की गई दवाओं में अटैक और एंग्जाइटी में यूज आने वाली क्लोनाजेपाम टैबलेट, पेन किलर डिक्लोफेनेक, सांस की बीमारी में इस्तेमाल होने वाली एंब्रॉक्सोल, एंटी फंगल फ्लुकोनाजोल और कुछ मल्टी विटामिन, कैल्शियम की गोलियां भी शामिल हैं. ये दवाईयां हेटेरो ड्रग्स, अल्केम लेबोरेट्रीज, हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड (HAL), कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों में बनती हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि CDSCO ने जिन दवाईयों के फेल कर दिया है, क्या वे अब किसी भी काम की नहीं हैं. आइए जानते हैं...

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

क्या है फेल दवाइयों का मतलब

CDSCO की टेस्ट में दवाईओं के फेल होने का मतलब है कि इनमें वो सभी क्वालिटी नहीं है, जो एक दवा के लिए तय की गई हैं. ये दवाएं नकली होती हैं. इनका असर शरीर पर कम हो सकता है, इनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. ऐसी दवाईयां इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

क्या CDSCO की टेस्ट में फेल दवाईयां बेकार हो जाती हैं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर CDSCO ने कोई दवा फेल कर दी है तो वे किसी काम की नहीं रहती हैं, क्योंकि उन्हें जिस फॉर्मूले पर बनाया गया है, उनका स्टैंडर्स कम हैं. ऐसी दवाईयां खाने से शरीर को कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. लोगों को ऐसी मेडिसिन से बचकर रहने को कहा गया है. कई बार खराब एंटीबायोटिक्स के यूज से मामूली बैक्टीरिया सुपरबग बन सकते हैं. जो इलाज में बाधक बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Skin Cancer: किन लोगों को सबसे ज्यादा होता है स्किन कैंसर, जानें क्या होता है कारण

क्या एक्सपायरी डेट की तरह क्वालिटी टेस्ट में फेल दवाएं खा नहीं सकते हैं

दवा बनाने वाली कंपनियां एक्सपायरी डेट के बाद दवा के असर की कोई गारंटी नहीं देती हैं. एक्सपायर्ड डेट के बाद दवा के केमिकल कंपोजिशन में बदलाव आ जाते हैं, जो उसे खतरनाक बना सकते हैं. लेकिन इसका मतलब नहीं है कि एक्सपायरी डेट के बाद दवा जहर हो जाती है लेकिन क्वालिटी टेस्ट में दवाईयां जहर की तरह ही काम कर सकती हैं.

CDSCO क्या है

इंडियन ड्रग्स रेग्युलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) देश में दवाओं, मेडिकल इक्वीपमेंट और कॉस्मेटिक रेगुलेशन और स्टैंडर्ड के लिए जिम्मेदार प्रमुख संस्था है. यह केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत काम करती है. दवाईयों और कॉस्मेटिक की क्वालिटी स्टैंडर्ड तय करता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें: 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget