एक्सप्लोरर

Hiccups: हिचकी आने का मतलब सच में कोई करता है याद या फिर ये है कोई दिमागी लोचा, जानें आखिर क्यों आती है हिचकियां

Health:हिचकी आना हमारी शरीर की एक प्रक्रिया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक हिचकी का संबंध सीधे सांस से है. डाइजेशन या रेस्पिरेट्री सिस्टम में गड़बड़ी और ज्यादा हलचल होती है तो हिचकी आना शुरू हो जाती है.

Causes of Hiccups: अक्सर जब भी हिचकी आती है तो हम सोचते हैं कि कोई हमें याद कर रहा है. कभी कभी हिचकी तो हमे पब्लिक प्लेस में आने लगती हैं तो हम अक्सर पानी पीकर इसे बंद करने की कोशिश करते हैं. दरअसल हिचकी आने के पीछे कई कारण हैं. कभी ये खाना गले में फंसने के कारण आती है तो कभी ये अधिक तीखा खाने के कारण भी आती है. इसे रोकने के लिए लोग पानी पीते हैं तो कुछ उल्टी गिनती गिनने लग जाते हैं तो कुछ दोस्तों का नाम लेने लग जाते है जो इन्हें याद कर रहे हो. लेकिन इस समस्या का असली कारण जानने की कोई कोशिश नहीं करता है. चलिए आपको खबर के जरिए हिचकी आने के पीछे के कारण बताते हैं.
 
हिचकी क्यों आती है?
हिचकी आना हमारी शरीर की एक प्रक्रिया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक हिचकी का संबंध सीधे सांस से है. हमारे डाइजेशन या रेस्पिरेट्री सिस्टम में गड़बड़ी और ज्यादा  हलचल होती है तो हिचकी आना शुरू हो जाती है. पेट और फेफड़ों के बीच स्थित डायाफ्राम और पसलियों की मसल्स में कॉन्ट्रक्शन होने के कारण हिचकी आती है. आमतौर पर जब आप सांस लेते हैं तो डायाफ्राम इसे नीचे की ओर खींचता है और सांस छोड़ने पर यह आराम की स्थिति में वापस आ जाता है. डायाफ्राम के सिकुड़ने से फेफड़े तेजी से हवा खींचने लगते हैं जिससे व्यक्ति को हिचकी आने लगती है. वही हिचकी आने का कारण पेट से भी संबंध है. अगर खाना अधिक खा लेते हैं तो पेट बहुत ज्यादा फूल जाता है तो इससे भी हिचकी आती हैं.
 
हिचकी आने के कुछ और सामान्य कारण 
बहुत अधिक या बहुत जल्दी खाना
नर्वस या एक्साइटेड महसूस करना
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या शराब का अधिक सेवन करना 
स्ट्रेस होना 
तापमान में अचानक परिवर्तन
कैंडी या च्युइंगगम चूसते समय हवा निगलना
 
इन वजहों से भी हो सकती है हिचकियां
वैसे तो हिचकियां आना बहुत आम है लेकिन अगर ये लंबे समय तक जा नहीं रही हैं तो ये बड़ी समस्याओं का कारण भी हो सकती हैं.
 
1. नर्व डैमेज 
लॉन्ग टर्म तक हिचकी आना वेगस वेन्स फ्रेनिक वेन्स  के डैमेज होने का मैसेज हो सकता है. इन नसों के डैमेज होने से आपको कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं.
 
2. सेंट्रल नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर 
आपके इम्यून सिस्टम में ट्यूमर या संक्रमण के कारण सेंट्रल नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचता है तब हिचकी आती हैं.
 
3. मेटाबॉलिक डिसऑर्डर 
लंबे समय तक हिचकी आने के कई कारण हो सकते है जैसे शराब ज्यादा पीना, शुगर, गुर्दे की बीमारी.
 
कैसी बंद हो सकती है हिचकियां?
हिचकियां बंद करने के लिए आप ठंडा पानी पी सकते हैं. ठंडा पानी डायफ्रॉम की उत्तेजना को शांत करता है. इसके अलावा आप हिचकियां बंद करने के लिए थोड़ी देर के लिए अपनी सांस भी रोक सकते हैं.
 
ये भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
Relationship Cheating: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget