एक्सप्लोरर

कितनी स्पीड से फैलता है निपाह वायरस, कहीं ट्रेवल कर रहे हैं तो ये बात ध्यान रख लें

निपाह वायरस ने देश में खतरे का सिग्नल बजा दिया है. अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो आपको इस वायरस से बचने के लिए खास ध्यान देना चाहिए. यहां जानिए कि निपाह वायरस कितनी तेजी से फैलता है.

Nipah Virus Effect: दुनिया के कई देशों में आतंक मचाने के बाद खतरनाक निपाह वायरस (nipah virus)ने भारत में दस्तक दे दी है. केरल राज्य में निपाह वायरस के काफी ज्यादा मामले देखने में आ रहे हैं और वहां राज्य सरकार ने इस संबंध में अलर्ट भी जारी कर दिया है.  जानवरों के जरिए इंसानों में फैलने वाला ये वायरस बहुत ही ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है क्योंकि अभी तक किसी भी देश में इसका इलाज या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. ऐसे में बचाव के जरिए ही इस वायरस से बचा जा सकता है. चलिए जानते हैं कि निपाह वायरस कैसे (how nipah virus spread)औऱ कितनी तेजी से फैलता है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है. 
 
कैसे फैलता है निपाह वायरस 
निपाह वायरस कुत्ते, बिल्ली, सूअर, बंदर, चमगादड़, घोड़े और बकरी जैसे जानवरों के जरिए फैलता है. जब ये जानवर संक्रमित होते हैं तो इनके खाए भोजन के संपर्क में आने से वायरस इंसानों तक फैल जाता है. हालांकि तसल्ली की बात ये है कि वायरस हवा के जरिए नहीं फैल रहा है. संक्रमित जानवरों के खून, लार या यूरिन के संपर्क में आने से ये वायरस दूसरे शरीर में प्रवेश कर जाता है. संक्रमित व्यक्ति से भी दूसरे व्यक्तिमें ये वायरस फैल सकता है. इसके अलावा संक्रमित मरीज की देखभाल करने वालों लोगों को भी ये वायरस अपना शिकार बना सकता है. 
 
कितनी तेजी से फैलता है निपाह वायरस 
अगर कोरोना वायरस की तुलना की जाए तो उसके मुकाबले निपाह वायरस कम संक्रामक है. इसके संक्रमण की दर कम है लेकिन कोरोना के मुकाबले इसकी मृत्युदर ज्यादा है और ये ज्यादा घातक भी है. बांग्लादेश की बात करें तो निपाह वायरस एक मौसमी बीमारी की तरह देखा जाता है जो अक्सर दिसंबर से मई के बीच फैलता है. 
 
यात्रा करने वाले रखें ये खास ध्यान  
अगर आप ट्रेवलर हैं तो आपको निपाह वायरस से संक्रमित क्षेत्रों की यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर फिर भी आपको वहां जाना है तो पहले अपना टेस्ट जरूर करवा लें. अगर आप कंटोनमेंट जोन या उसके आस पास की यात्रा कर रहे हैं तो आपको किसी भी तरह के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना चाहिए. नियमित रूप से हाथ धोते रहें. जानवरों के संपर्क में आने से बचें. ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहां सूअर या चमगादड़ हों. जमीन पर गिरे कच्चे फल, फलों का रस,खजूर का रस आदि को पीने से बचें.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget