एक्सप्लोरर

अगर कुत्ता काट ले तो तुरंत क्या करना चाहिए? यहां जानें इलाज का हर तरीका

Dog Bite: कुत्ते के काटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में कुत्तों से बचाव के साथ साथ कुत्ता काटने पर उसका पहला इलाज भी जान लेना चाहिए.

Dog Bite Treatment: यूं तो बहुत से घरों में कुत्ते पाले जाते हैं औऱ कुत्ते बहुत ही वफादार भी होते हैं लेकिन पिछले कुछ सालों में देश भर में कुत्तों के हमले के केस बढ़ते ही जा रहे हैं. हाल ही में एक घटना में आवारा कुत्तों ने डेढ़ साल की बच्ची को नोंचकर मार डाला. कुत्तों के हमले का ये एकमात्र मामला नहीं है, अक्सर आवारा कुत्ते लोगों पर हमला करके काट लेते हैं. खासकर बच्चों पर कुत्ते जल्दी हमला करते हैं और बच्चे छोटे होने के कारण अपना बचाव भी नहीं कर पाते हैं. 
 
होता है रेबीज का खतरा 
आपको बता दें कि कुत्ते के काटने पर रेबीज का रिस्क हो जाता है. आंकड़े कहते हैं कि दुनिया भर में रेबीज से होने वाली मौतों में से 36 फीसदी मौतें केवल भारत में ही होती हैं. ऐसे में ये जरूरी है कि कुत्ते से बचाव के साथ साथ कुत्ता काटने के बाद तुरंत इलाज भी होना चाहिए. चलिए जानते हैं कि कुत्ता अगर काट ले तो फर्स्ड एड के तौर पर क्या करना चाहिए. 
 
कुत्ता काटने के बाद तुरंत करें ये फर्स्ड एट   
अगर किसी बच्चे या बड़े को कुत्ता काट ले तो सबसे पहले उसके जख्म को साफ करना चाहिए. अगर शरीर पर जख्म हो गया है तो सबसे पहले उस जगह को एंटी सेप्टिक साबुन और पानी की मदद से कुछ देर तक धोते रहें. करीब 15 से 20 मिनट तक जख्म को धोएं ताकि बैक्टीरियल इंफेक्शन की संभावना कम हो जाए.अब घाव को साफ करके उस पर कोई भी एंटीसेप्टिक दवा जैसे बीटाडिन लगाएं.अगर आपके घर में कोई एंटी सेप्टिक साबुन नहीं है तो घर में कपड़े धोने वाले साबुन से भी घाव को साफ कर सकते हैं. 
 
तुरंत करें इलाज 
अगर जख्म से खून बह रहा है तो खून को रोकने का प्रयास करें. आप खून रोकने के लिए कपड़ा यूज कर सकते हैं और खून रुकने के बाद उस पर एंटी सेप्टिक दवा जरूर लगाएं. खून रुक जाने पर डॉक्टर के पास जाएं, घर पर ही पट्टी करने की कोशिश ना करें. ध्यान रखें कि घरेलु नुस्खों के तौर पर घाव पर हल्दी, तेल या ऐसी कोई चीज ना लगाएं. इससे इंफ्केशन ज्यादा हो सकता है. घाव का फर्स्ट एड करने के बाद आपको डॉक्टर के पास जाकर मरीज को रैबीज का इंजेक्शन लगवाना होगा. इसके साथ साथ आजकल एंटी रैबीज इम्यूनोग्लोबिलिन की खुराक भी दी जाती है क्योंकि रैबीज होने पर शरीर में एंटीबॉडीज के बनने में दिक्कत होने लगती है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget