एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं पेट की मालिश से दूर हो सकती है कब्ज सहित ये 4 समस्या

क्या आप जानते हैं कि पेट की मसाज से आपको कितने सेहत के लाभ मिल सकते हैं.ये कब्ज से लेकर वजन घटाने तक में मदद करता है..जानिए

Abdominal Massage: बॉडी मसाज तो हर कोई लेता है. बॉडी मसाज के कई फायदे भी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट के मसाज से आपको कितने सेहत के लाभ मिल सकते हैं. आयुर्वेद में पेट की मालिश करने की परंपरा सदियों पुरानी है. यह पाचन से लेकर खराब पेट तनाव आंतों में होने वाले दर्द को कम करने में फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं इस से होने वाले फायदे के बारे में

कैसे करें पेट की मसाज ?

पेट की मालिश करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और इसके बाद हाथों पर तेल लगाएं. तेल के साथ पेट की गोलाई में मसाज करें. इस प्रक्रिया को 30 से 40 बार दोहराएं. अपने दिमाग को पूरी तरह से शांत करके मालिश करें 3 मिनट की मसाज से आपको कई समस्या से राहत मिल जाएगी.

1.पेट की मालिश करने से कब्ज से राहत मिल सकती है. दरअसल पेट की मालिश करने से पेट की मांसपेशियां कोमल होती है, साथ ही पाचन तंत्र को मजबूती मिल सकती है. इससे मल को ढीला करने में मदद मिल सकती है. कुछ स्टडी में पाया गया है कि पेट की मालिश करने से कब्ज की परेशानी को कम किया जा सकता है. अगर आप मसाज पिपरमेंट जैसे एसेंशियल ऑयल से कर रहे हैं तो इससे कब्ज की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता.

2.पेट की मालिश वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद है, नियमित रूप से की जाने वाली पेट की मालिश मेटाबॉलिज्म की दर को बढ़ाती है, जिससे पाचन को बढ़ावा मिलता है. इसके अलावा रोजाना पेट की मालिश करने से ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है समेत कई आंतरिक अंगों को राहत पहुंचता है.

3.पेट की मालिश करने से पाचन क्रिया को दुरुस्त किया जाता है. यह पेट के विषाक्त पदार्थों को कम करने के साथ-साथ पाचन प्रक्रिया में सुधार कर सकता है, इसके साथ ही ये पेट दर्द, अपच एसिडिटी जैसी समस्या को कम करने में प्रभावी रूप से काम कर सकता है.

4.पेट की मालिश करने से आपका मानसिक और शारीरिक तनाव कम हो सकता है. ये पेट में फंसी हुई गैस और मांसपेशियों में ऐंठन को कम कर सकता है. पेल्विक फ्लोर डिस्फंक्शन को भी बेहतर कर सकता है, भावनात्मक रूप से तनाव को भी कम किया जा सकता है.

5.पेट की मसाज करने से पोस्चर में सुधार लाया जा सकता है. यह मांसपेशियों को अधिक ढीला करते हैं, इससे गति और कार्यों में सुधार आती है पेट का पॉश्चर बेहतर होता है.

6.पतली कमर: पेट पर मसाज करने से वहां की मांसपेशियां टोंड हो जाती है, आपकी लटकती हुई कमर कुछ दिन में शेप में आ सकती है. इससे टमी भी टाइट बन जाती है.

हालांकि अगर आप प्रेगनेंट हैं, किडनी स्टोन, पेट में अल्सर है तो पेट की मालिश न करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो सर्दियों में रोज पिएं ये ABC जूस... ना झड़ेंगे और ना टूटेंगे आपके बाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget