एक्सप्लोरर

Health Tips: सर्दियों में खुद को रखना चाहते हैं हेल्दी, इस तरह घर पर बनाएं च्यवनप्राश

Chyawanprash Recipe: आयुष मंत्रालय ने भी कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से लोगों को यह सुझाव दिया है कि रोज कम से कम 10 ग्राम यानी एक चम्मच च्यवनप्राश जरूर खाएं.

Immunity Boosting Chyawanprash Recipe: बचपन से हम सभी सुनते आ रहे हैं कि सर्दियों के मौसम में च्यवनप्राश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. यह शरीर को कई तरह की मौसमी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity Boosting Chawanprash) को बढ़ाने में मदद करता है. इसके साथ ही भारत के आयुष मंत्रालय ने भी कोरोना महामारी (Corona Pandemic) शुरू होने के बाद से लोगों को यह सुझाव दिया है कि रोज कम से कम 10 ग्राम यानी एक चम्मच च्यवनप्राश जरूर खाएं. यह शरीर को की तरह की मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी (Cough and Cold), बुखार (Fever), जुकाम आदि से बचाता है. लेकिन, ज्यादातर लोग च्यवनप्राश को बाजार से ही खरीदते है. लेकिन, आज हम आपको घर पर ही च्यवनप्राश बनाने का तरीका बताने वाले (Chyawanprash Recipe) हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

च्यवनप्राश बनाने के लिए चाहिए ये चीजें-
आंवला- आधा किलो
किशमिश- 50 ग्राम
खजूर - 10
घी-100 ग्राम
हरी इलायची - 7 से 8
लौंग-5 ग्राम
काली मिर्च- 5 ग्राम
गुड़-आधा किलो
दालचीनी- एक  टुकड़ा
सोंठ- 10 ग्राम
जीरा- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
चक्रफूल- 1
जायफल- 5 ग्राम
केसर-1 चुटकी

च्यवनप्राश बनाने की विधि-
-घर पर च्यवनप्राश बनाने के लिए सबसे पहले आप हरी इलायची, जीरा, काली मिर्च,  दालचीनी, जायफल, सोंठ, तेजपत्ता, लौंग, और चक्रफूल  सभी को डालकर कर मिक्सी में पीस लें.
-इसके बाद आंवला लें और धोकर कुकर में पानी डालकर दो सीटी तक पकाएं.
-इसके बाद आंवला निकालकर रख दें.
-बचे पानी में खजूर और किशमिश डालकर 10 मिनट उबालें.
-इसके बाद आंवले का बीज निकालकर उसे किशमिश और खजूर के साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
-अब एक पैन लें और उसमें घी डालें.
-फिर उसमें गुड़ डालकर गुड़ की चाशनी बना लें.
-फिर इसमें आंवले का पेस्ट मिक्स कर दें.
-इसे 5 मिनट पकाएं और फिर सूखे मसाले मिक्स करें.
-इसके बाद 5 मिनट पकाएं.
-आपका च्यवनप्राश तैयार है .
-ठंडा होते ही इसे एयर टाइट डब्बे में स्टोर करके रख दें.
-रोज एक चम्मच च्यवनप्राश खाएं और स्वस्थ्य रहें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget