एक्सप्लोरर

ये लक्षण दिखें तो समझ जाएं किडनी कैंसर के हो गए हैं शिकार! तुरंत करा लें जांच

Kidney Cancer Signs : किडनी हमारे शरीर का अभिन्न अंग है. किडनी में कई तरह की परेशानी हो सकती है, जिसमें कैंसर शामिल है. किडनी कैंसर होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं.

Kidney Cancer Signs : किडनी कैंसर एक धीरे-धीरे से बढ़ने वाली बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षण अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं. यही कारण है कि बहुत से मामलों में यह बीमारी तब पकड़ में आती है, जब यह काफी आगे बढ़ चुकी होती है. अगर आप अपने शरीर में होने वाले बदलावों पर ध्यान देते हैं, तो काफी हद तक समय रहते इसकी पहचान की जा सकती है. आइए जानते हैं किडनी कैंसर में दिखने वाले लक्षणों के बारे में-

पेशाब में खून आना

पेशाब से खून आना किडनी कैंसर का सबसे सामान्य लेकिन गंभीर लक्षण है. इस स्थिति में पेशाब का रंग गुलाबी, लाल या कोला जैसा दिख सकता है. कई बार यह दर्द रहित भी हो सकता है, जिससे लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आप समय पर इसकी पहचान करते हैं, तो काफी हद तक स्थिति में सुधार किया जा सकता है.

पीठ या कमर में दर्द

अगर आपको पीठ के एक तरफ या कमर में बिना किसी चोट या कारण के लगातार दर्द महसूस होता है, तो यह किडनी में किसी गांठ या ट्यूमर का संकेत हो सकता है. ऐसे में फौरन डॉक्टर की मदद लें.

ये भी पढ़े - गर्मियों में तेजी से बढ़ता है आंखों के इंफेक्शन का खतरा, ऐसे कर सकते हैं बचाव

पेट के पास सूजन या गांठ महसूस होना

किडनी के पास अगर कोई ठोस सूजन या गांठ महसूस हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए. यह कैंसर की ओर इशारा कर सकता है.

बिना कारण वजन कम होना और भूख की कमी

अगर बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के वजन तेजी से घट रहा है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है, जिसमें किडनी कैंसर भी शामिल है. ऐसे लक्षण दिखते ही डॉक्टर के पास जाएं और तुरंत जांच करा लें. इसके अलावा अगर लगातार भूख कम लग रही है और खाने में रुचि नहीं रही, तो यह भी किडनी से जुड़ी बीमारी का लक्षण हो सकता है.

थकान और कमजोरी होना

किडनी की कार्यक्षमता घटने से शरीर में विषाक्त तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे थकावट, कमजोरी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. 

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget