एक्सप्लोरर

क्या डाइटिंग भी ले सकती है जान? अगर आप पर भी है दुबले होने का भूत सवार तो जान लें ये काम की बात

डाइटिंग करने से केरल की एक लड़की मौत हो गई. 18 साल की उम्र में उसका वजन लगातार खाना न खाने और ज्यादा एक्सरसाइज करने से सिर्फ 24 किलो बचा था, जिससे वह बिस्तर तक से उठ नहीं पा रही थी.

Dieting Risk : क्या डाइटिंग से भी किसी की मौत हो सकती है. सुनकर अटपटा जरूर लग सकता है लेकिन केरल में ऐसा ही कुछ हुआ है. जहां फिट रहने की सनक की वजह से एक 18 साल की लड़की की मौत हो गई. कन्नूर के कूथुपरंबा की रहने वाली श्रीनंदामृतक श्रीनंदा ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखकर सख्त डाइटिंग फॉलो कर रही थी, उसने कई दिनों से खाना छोड़ दिया था. वजन घटाने के लिए लगातार कठिन एक्सरसाइज कर रही थी और लिक्विड डाइट पर ही थी. इससे उसका शरीर कमजोर हो गया और हालत बिगड़ गई. जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखा गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

डाइटिंग से मौत कैसे

डॉक्टरों ने बताया कि लड़की का वजन सिर्फ 24 किलो ही रह गया था. वह इतनी कमजोर हो गई थी कि बिस्तर से भी उठ नहीं पा रही थी. उसका शुगर लेवल, सोडियम और ब्लड प्रेशर लगातार गिरने लगा था. वेंटिलेटर पर भी उसकी हालत में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ और रविवार को उसकी मौत हो गई.

डॉक्टरों के मुताबिक, लड़की एनोरेक्सिया  (Anorexia) नाम की बीमारी से ग्रसित थी. यह एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर है, जिसमें वजन और खानपान को लेकर बहुत ज्यादा चिंता होती रहती है. इस बीमारी से पीड़ित को लगता है कि उसका वजन ज्यादा है और उसे खाने से बचना चाहिए. भले ही वह दुबला-पतला क्यों न हो.

यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?

एनोरेक्सिया के लक्षण क्या हैं

1. हमेशा मोटापा-वजन बढ़ने की टेंशन

2. शरीर का आकार बिगड़ना

3. उम्र के हिसाब से वजन मेंटेन न कर पाना

4. दिनभर डाइटिंग करना, खाना न खाना

5. समय से पीरियड्स न आना

6. किसी पार्टी में दोस्तों से दूरी बनाना

7. वजन को बार-बार चेक करते रहना

8. जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना

एनोरेक्सिया का खतरा किसे ज्यादा

डॉक्टर्स का कहना है कि एनोरेक्सिया डिसऑर्डर लड़कों की तुलना में लड़कियों को ज्यादा होता है. 13 साल की उम्र से लेकर 30 साल की उम्र तक लड़कियों और महिलाओं में इसका खतरा ज्यादा रहता है. इस बीमारी से 95% महिलाएं ही प्रभावित होती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget