एक्सप्लोरर

चिलचिलाती गर्मी में पेट को ठंडक पहुंचाएगी ये तीन ड्रिंक्स...आप भी करें ट्राई

Summer Drinks: चिलचिलाती गर्मी में अगर आप भी अपने पेट को ठंडा रखना चाहते हैं तो आप आम, दही और पिपरमिंट से बनी ये सुपर हेल्दी ड्रिंक्स ट्राई कर सकते हैं.

Summer Drinks: मार्च आते ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है. ऐसे मौसम में बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. बढ़े हुए तापमान की वजह से डिहाइड्रेशन दस्त, लू लगने सहित पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं होती है. इससे बचने के लिए लिक्विड इनटेक बढ़ाने की सलाह दी जाती है, ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे समर ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जिसके सेवन से आप गर्मियों में कूल-कूल महसूस करेंगे और आपका पेट एकदम स्वस्थ रहेगा

लस्सी

पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए आप लस्सी का सेवन कर सकते हैं.ये पीने में भी बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है और इससे सेहत को भी फायदे मिलते हैं. दरअसल दही में कैल्शियम, विटामिन b2, विटामिन b12 पोटैशियम, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं. थका देने वाली गर्मी में आपको रिफ्रेश महसूस कराते हैं. गर्मी के मौसम में दही का नियमित रूप से सेवन करना पेट को ठीक रखने,  लू और बढ़ते तापमान के कारण शरीर को होने वाली समस्याओं से सुरक्षित रखता है.

सामग्री

  • दो कप फ्रेश दही
  • एक कप पानी
  • 4 बड़े चम्मच चीनी
  • आधा छोटा चम्मच गुलाबजल
  • 6 से 8 आइस्क्यूब
  • दो बड़े चम्मच बारीक कटे हुए काजू बादाम 

ऐसे बनाएं लस्सी

  • दही को एक कटोरे में डालकर अच्छी तरह से मथ लें. इसे तब तक मथें, जब तक यह स्मूद ना हो जाए.
  • अब इसमें चीनी और पानी डालकर फिर एक बार मिलाएं, आप इसे ब्लेंडर से ब्लेंड कर लें.
  • लस्सी की कंसिस्टेंसी गाढ़ी या पतली नहीं होनी चाहिए.
  • अब इसमें गुलाब जल डालकर इसे एक बार फिर मिक्स करें.
  • अब गिलास में आइस क्यूब डालने के बाद लस्सी डालें.
  • ऊपर से बारीक कटे हुए नट्स डालकर सर्व करें

आम का पन्ना

आम का पन्ना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसे पीने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है. एसिडिटी अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है. कई लोगों को गर्मी में पेट में गर्मी की शिकायत हो जाती है, अगर आप रोजाना आम के पन्ने का सेवन करते हैं तो इससे पेट को ठंडक मिलती है. ये पसीने में निकलने वाले आयरन और नमक को भी बरकरार रखने में मदद करता है

सामग्री

  • एक कच्चा आम
  • दो चम्मच पुदीने के पत्ते
  • 1/4 कप चीनी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची का पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 3/4 छोटा चम्मच नमक
  • 4 या 5 आइस क्यूब

कैसे बनाएं

  • सबसे पहले आम को आग पर भून लीजिए.
  • इसका छिलका उतारकर गुदा अलग कर लें.
  • आम के गूदे को एक ब्लेंडर में डालें और उसमें पुदीना और चीनी डालकर पेस्ट बना लें.
  • अब इसमें इलायची पाउडर, जीरा पाउडर, छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर और  नमक डालें.
  • सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें एक गिलास में आइस क्यूब डालें.
  • अब एक बड़ा चम्मच तैयार आम पन्ना का पेस्ट डालें,इसमें ठंडा पानी मिलाकर इसका मजा लें.

पिपरमेंट टी

गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए आप दूध वाली चाय की जगह पर पिपरमेंट टी पिएं. इसको पीने से आप का पाचन तंत्र बढ़िया रहेगा और पेट में ठंडक भी रहेगी. पिपरमेंट में मेंथॉल लिमोनेन सहित कई ऐसे कंपाउंड होते हैं,जो पेट को काफी फायदा पहुंचाते हैं.इसे बनाने के लिए दो कप पानी उबाल लें. इसमें पुदीने के पत्ते डालकर धीमी आंच पर 5 से 6 मिनट के लिए पकने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा कर लें. अब एक गिलास में आइस क्यूब और उसमें पिपरमेंट टी डालें.इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- H3N2 वायरस का लगातार बढ़ रहा कहर, क्या COVID वैक्सीन आपको इस फ्लू से बचा सकती है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget