एक्सप्लोरर

Heart Health: ये 5 एक्सरसाइज रखेंगी आपके दिल का ख्याल, रोजाना हार्ट के लिए निकालें सिर्फ 20 मिनट

Health Tips: फिटनेस के साथ-साथ आपको दिल की बीमारियों को दूर भगाने के लिए नियमित एक्सरसाइज करने की जरूरत है.

Exercise For Healthy Heart: आजकल की लाइफस्टाइल में हार्टअटैक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में आपको स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने दिल के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना जरूरी है. हेल्दी हार्ट के लिए आपको खाने-पीने से लेकर एक्सरसाइज तक सभी चीजों को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है. ऐसे में आपको दिन में सिर्फ 20 मिनट अपने दिल के लिए निकालने की जरूरत है. जिससे आपका हार्ट फिट बना रहेगा. अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको दिल की बीमारी होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. लेकिन आपकी फैमिली हिस्ट्री में किसी को हार्ट की प्रोबलम रही है तो आपको थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है. इसके लिए डेली ये 5 एक्सरसाइज जरूर करें. 

स्वस्थ दिल के लिए दिन में 5 एक्सरसाइज
 
1- कार्डियो- कार्डियो एक्सरसाइज में वॉक, जॉगिंग, और साइकिलिंग शामिल है. वैसे तो फिटनेस के लिए कार्डियो को सबसे अच्छी एक्सरसाइज माना जाता है लेकिन दिल को फिट रखने के लिए आपको डेली थोड़ी देर कार्डियो जरूर करना चाहिए. कार्डियो से आपकी हृदय गति में तेजी आती है और हृदय की मांसपेशियों की एक्सरसाइज भी होती है. कार्डियो आपके दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है इसके अलावा कार्डियो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है. 

2- स्ट्रेचिंग और वेट लिफ्टिंग- जब भी आप एक्सरसाइज करें उससे पहले स्ट्रेचिंग करना बहुत जरूरी है. एक्सरसाइज से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करने से शरीर लचीला बनता है. इसलके अलावा आप वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं वेट ट्रेनिंग आपकी मसल्स बनाने और फैट बर्न करने के लिए फायदेमंद हैं. इसके अलावा पुश-अप्स, स्क्वैट्स और पुल-अप्स जैसी एक्सरसाइज मांसपेशियों के निर्माण, हड्डी और दिल के स्वास्थ्य में मदद करती हैं. आप चाहें तो वेट वाली एक्सरसाइज को हफ्ते में सिर्फ 2-3 दिन ही करें. शुरुआत में मांसपेशियों में होने वाले खिचाव को सही करने के लिए 1-2 दिन का आराम जरूर लें. इसके अवाला आप अपनी बॉडी वेट के बराबर ही वजन उठाएं. इससे आपका दिल हमेशा स्वस्थ और जवां रहेगा. 

3- जंपिंग जैक- जंपिंग जैक दिल के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज है, इसे सबसे सिंपल एक्सरसाइज माना जाता है. इसके लिए किसी मशीन की जरूरत नहीं है और ना ही जिम में जाने की जरूरत है. आप इसे कहीं भी कर सकते हैं. जंपिंग जैक करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं, फिर ऊपर उछले और उसके बाद हाथों को ऊपर उठायें फिर पैरों को फैलाएं. नीचे आने के बाद नॉर्मल पॉजिशन में आ जाएं. जंपिंग जैक एक एरोबिक कार्डियो एक्सरसाइज है जिससे आपका दिल तेजी से काम करने लगता है और आपका वजन भी तेजी से घटता है.

4- बर्पी- बर्पी टांगों, बाहों और छाती की मांसपेशियों के लिए अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है. इसमें स्क्वाट, पुश-अप और जंपिंग तीनों एक साथ की जाती हैं. और ये तीनों एक्सरसाइज आपको एक ही सेट में करनी होती हैं. बर्पी के लिए स्क्वाट पोजिशन की तरह दोनों हाथों को जमीन पर रखकर शुरूआत करते हैं. इसके बाद एक टांग को ऊपर उठाकर पुश-अप की स्थिति में आएं. इसी तरह दूसरी टांग को ऊपर उठाकर इसे रिपीट करें. इस दौरान जितनी तेजी से हो सके अपनी बॉडी को स्क्वाट पोजिशन में ऊपर और नीचे लाएं. आप चाहें तो बर्पी में दोनों हाथों को मिलाकर जंपिंग जैक से भी शुरू कर सकते हैं. इससे दिल की धड़कन भी नॉर्मल हो जाएंगी. 

5- हर्डल जंप- हर्डल जंप के नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें आपको किसी हर्डल को पास करते हुए जंप करना है. इसे करते वक्त आप किसी डंबल, बॉक्स या स्टेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जिसे आपको कूद कर पार करना होगा. हर्डल जंप से आपकी हार्टबीट बढ़ेगी और काफी कैलोरी भी बर्न होंगी. इस तरह की एक्सरसाइज आप स्वस्थ रहने के लिए कर सकते हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget