एक्सप्लोरर

Kala Azar: भारत से 'कालाजार रोग' का खात्मा! 2007 से मामलों में आई 98.7 प्रतिशत की कमी

अभी कालाजार के 90 प्रतिशत से ज्यादा मामले झारखंड और बिहार से सामने आते हैं. उत्तर प्रदेश ने 2019 और पश्चिम बंगाल ने 2017 में ब्लॉक लेवल पर अपने एलिमिनेशन टारगेट को हासिल कर लिया.

Kala Azar: भारत में कालाजार के मरीजों में 2007 से 98.7 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है. मंत्रालय ने बताया कि साल 2007 में देश में कालाजार के 44,533 मरीज सामने आए थे, जबकि पिछले साल यानी 2022 में इसके सिर्फ 834 मामले देख गए. मंत्रालय के मुताबिक, भारत इस साल कालाजार का देश से खत्मा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. देश के हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने बुधवार ने उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के चार राज्यों में कालाजार बीमारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की. इस बैठक में उन्होंने कहा कि 632 (99.8 प्रतिशत) स्थानिक ब्लॉक पहले ही उन्मूलन दर्जा (प्रति 10,000 लोगों में एक से कम मामले) हासिल कर चुके हैं.

पाकुड़ जिला झारखंड का सिर्फ एक ब्लॉक (लिट्टीपारा) स्थानिक श्रेणी (1.23 मामले प्रति 10,000 लोगों) में है. मांडविया ने कहा, 'हम झारखंड में उन्मूलन को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार और बाकी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.' मालूम हो कि मलेरिया के बाद कालाजार को दुनिया की दूसरी सबसे खतरनाक बीमारी माना जाता है. मांडविया ने उन्मूलन लक्ष्य (एलिमिनेशन टारगेट) को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकारों ने जो कदम उठाएं हैं, उसकी सराहना भी की. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करना हमारा असली टारगेट है,' सरकार ने 2023 तक कालाजार के उन्मूलन को हासिल करने के लिए कई कदम उठाए हैं.

बीमारी के खात्मे में जुटी सरकार

मांडविया ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से पक्के घर, वक्त पर जांच, ग्रामीण विद्युतीकरण, इलाज और समय-समय पर समीक्षा से लेकर पुरस्कार बांटने के माध्यम से प्रोत्साहन देने का काम कर रही है. इन कदमों से सरकार अपने हितधारकों के साथ मिलकर इस रोग का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए एक मजबूत तंत्र को सुनिश्चित कर रही है. इसके अलावा, वो एक्टिव मामलों का पता लगाने, निगरानी करने, इलाज और डायग्नोस्टिक की किट, स्प्रे और दवाओं आदि की सप्लाई में राज्यों की भी मदद कर रही है. हेल्थ मिनिस्टर ने कहा, 'यह सराहनीय है कि कुछ राज्यों ने अपने जिलों में बीमारी को लगभग खत्म कर दिया है. हालांकि इस काम को जारी रखना और यह सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है कि कालाजार के मरीजों की संख्या प्रति 10,000 की आबादी पर एक से नीचे ही बनी रहे.

झारखंड और बिहार में सबसे ज्यादा केस

मांडविया ने स्थानिक राज्यों से यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि हाई-रिस्क वाले ब्लॉकों की रेगुलर निगरानी की जाए. कालाजार रोग चार राज्यों- बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के 54 जिलों के 633 ब्लॉकों में स्थानिक था. अभी कालाजार के 90 प्रतिशत से ज्यादा मामले झारखंड और बिहार से सामने आते हैं. उत्तर प्रदेश ने 2019 और पश्चिम बंगाल ने 2017 में ब्लॉक लेवल पर अपने एलिमिनेशन टारगेट को हासिल कर लिया. बता दें कि कालाजार बीमारी लिशुमैनिया डोनोवानी परजीवी की वजह से होती है. ये संक्रमण बालू-रेत वाली मक्खियों के काटने से फैलता है. यह बीमारी त्वचा को प्रभावित करने का काम करती है. हालांकि ऐसा नहीं है कि इससे बचना मुमकिन नहीं है. यह कोई घातक बीमारी नहीं है, लेकिन कई बार जटिलताओं की वजह से मौत का कारण बन जाती है. 

ये भी पढ़ें: Snowfall: दिल्ली और कोलकाता में भारी बर्फबारी का आलम? इन तस्वीरों को देख चौंक जाएंगे आप

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget