एक्सप्लोरर

क्या होता है जेली बेली कैंसर? कॉमन लगने वाले इन लक्षणों से लगाएं इस 'दुर्लभ बीमारी' का पता

स्यूडोमाइक्सोमा पेरिटोनी यानी पीएमपी को एक दुर्लभ कैंसर माना जाता है. ये एक छोटे से पॉलीप के रूप में शरीर में पैदा होता है. फिर धीरे-धीरे अपेंडिक्स की वॉल के जरिए फैलता चला जाता है.

Jelly Belly Cancer: क्या आपने कभी जेली बेली कैंसर के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज इस घातक कैंसर के बारे में विस्तार से जरूर जान लीजिए. क्योंकि ये बीमारी ब्रिटेन में हर साल 215 लोगों को अपनी चपेट में ले रही है और मौत का कारण भी बन रही है. जेली बेली कैंसर को स्यूडोमाइक्सोमा पेरिटोनी (Pseudomyxoma Peritonei) के नाम से भी जाना जाता है. ये एक तरह का ट्यूमर होता है, जो धीरे-धीरे बढ़ता है और पेट और पेल्विस में एक जेली जैसा पदार्थ, जिसे म्यूसिन कहते हैं, को पैदा करने का कारण बनता है. 

जेली बेली कैंसर अपेंडिक्स की अंदरूनी परत यानी लाइनिंग पर एक पॉलीप या गांठ के रूप में शुरू होता है. अपेंडिक्स के अलावा, ये बड़ी आंत, ओवरी और ब्लैडर जैसे अंगों से भी स्टार्ट हो सकता है. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, स्यूडोमाइक्सोमा पेरिटोनी यानी पीएमपी को एक दुर्लभ कैंसर माना जाता है. ये एक छोटे से पॉलीप के रूप में शरीर में पैदा होता है. फिर धीरे-धीरे अपेंडिक्स की वॉल के जरिए फैलता चला जाता है और अंत में एबडोमिनल कैविटी की वॉल में कैंसर सेल्स को रखता है. इसे पेरिटोनियम के नाम से भी जाना जाता है. ये कैंसर सेल्स म्यूकस प्रॉड्यूस करते हैं, जो पेट में जेली जैसे पदार्थ के रूप में जमा होते चले जाते हैं. इस जेली जैसे पदार्थ को म्यूसिन कहा जाता है.

PMP कैसे फैलता है?

स्यूडोमाइक्सोमा पेरिटोनी या PMP ब्लड या लिम्फेटिक सिस्टम के जरिए नहीं फैलता है. हालांकि यह पेट में रहता है और इसका आकार भी बढ़ता रहता है. इसकी वजह से सांस लेने में और चलने-फिरने में दिक्कत होती है. इसके अलावा, शरीर खाए गए भोजन को ठीक तरीके से अवशोषित भी नहीं कर पाता. पीएमपी बाकी टाइप के कैंसर की तरह बिल्कुल नहीं है. ये सिर्फ पेट के अंदर या फिर आसपास मौजूद अंगों में ही फैलता है. 

PMP के लक्षण

जब PMP या जेली बेली कैंसर फैलता है, तो म्यूकस पैदा होने लगता है. ये म्यूकस ही पेट के अंदर जमा होता है, जिसके बाद इस घातक कैंसर की शुरुआत होने लगती है. म्यूकस आंत के साथ-साथ शरीर के बाकी अंगों पर प्रेशर डालने का काम करता है. कैंसर रिसर्च यूके की मानें तो पीएमपी के लक्षणों को कई बार लोग ओवेरियन कैंसर समझ लेते हैं. क्योंकि ओवरी कैंसर की वजह से भी पेट में सूजन हो सकती है. यही नहीं, ओवेरियन कैंसर के कुछ सेल्स भी म्यूसिन का प्रोडक्शन करते हैं.

कैसे लगाएं इस बीमारी का पता?

इस बीमारी का पता काफी मुश्किल से चलता है. क्योंकि शरीर में जल्दी कोई लक्षण दिखाई नहीं देते. फिर भी कुछ लक्षण दिखाई देने पर आप तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच करा सकते हैं, जैसे- 

1. पेट या पैल्विक में दर्द होना
2. प्रेग्नेंट न हो पाना
3. पेट में सूजन होना
4. आंत्र की आदतों में बदलाव महसूस होना
5. हर्निया 
6. भूख कम लगना 
7. पेट भरा-भरा महसूस होना

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: टहलते या चलते वक्त मोबाइल पर बात करना खतरनाक! इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ सकते हैं आप

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget