एक्सप्लोरर

Breast Cancer Treatment: ब्रेस्ट कैंसर में क्या हटा दिया जाता है पूरा ब्रेस्ट? जानें कैसे होता है इसका इलाज

Breast Cancer Treatment: कई लोगों को इस बात का डर रहता है कि ब्रेस्ट कैंसर में पूरा ब्रेस्ट निकाल दिया जाएगा जिससे उनकी जिंदगी पर असर पड़ेगा. लेकिन क्या ये वाकई सच है, यहां जानिए

Breast Cancer Treatment: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (hina khan) को लेकर एक बहुत बुरी खबर सामने आई है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि वो ब्रेस्ट कैंसर (Hina khan) की तीसरी स्टेज में हैं और इसका इलाज शुरू हो चुका है. उन्होंने लिखा है कि वो इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हर वो चीज करेंगी जो उनको मजबूत बनाएंगी.

आपको बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है और कैंसर से पीड़ित महिलाओं में करीब 28 फीसदी महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर का शिकार होती हैं. दुनिया भर में हर साल लाखों महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर से मौत हो जाती है और अगर सही समय पर इसके लक्षण पहचान लिए जाएं तो इससे बचाव संभव है.

ब्रेस्ट कैंसर क्या है और क्यों होता है ?
ब्रेस्ट कैंसर दरअसल स्तनों के टिश्यू से पनपना शुरू होता है. जब ब्रेस्ट की कोशिकाएं यानी सेल्स अचानक बढ़ने लगती है और इनकी वजह से ब्रेस्ट में ट्यूमर बनने लगता है. पहले चरण में पहचान लिए जाने पर इसका इलाज आसान होता है.

बुरी बात ये है कि स्तन का ट्यूमर शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल जाता है. 45 और 50 साल के ज्यादा उम्र की महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर का ज्यादा शिकार बनती हैं. इसके अलावा परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास, कम उम्र में पीरियड्स आना, ज्यादा उम्र में बच्चे को जन्म देना, मेनोपॉज, मोटापा और यहां तक कि ज्यादा शराब पीना भी ब्रेस्ट कैंसर के बड़े कारणों में शामिल किए जाते हैं.

ब्रेस्ट कैंसर में क्या हटा दिया जाता है पूरा ब्रेस्ट? 
फिलहाल कुछ वक्त पहले तक, जब कैंसर के इलाज की प्रोसेस ज्यादा आधुनिक नहीं थी, तब तक ऐसा ही था. तब इलाज के दौरान महिला का पूरा ब्रेस्ट निकालने के अलावा सर्जन के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था. लेकिन नई और अत्याधुनिक तकनीक आने के कारण अब ऐसा नहीं किया जाता है. नई तकनीक में आन्कोप्लास्टिक तकनीक बहुत ज्यादा भरोसेमंद है. इसमें दो तरह की सर्जरी होती है.

पहली पार्शियल ब्रेस्ट सर्जरी. इसके तहत ब्रेस्ट का बीस फीसदी या जितना हिस्सा खराब हो चुका है, उतना हिस्सा काटकर अलग निकाल दिया जाता है. इसकी से साथ आसपास के मांस को लगाकर पूरा ब्रेस्ट तैयार कर दिया जाता है. इससे महिलाओं की फिगर में कोई बदलाव नहीं आता है.

अगर कैंसर ज्यादा फैल चुका है और पूरा ब्रेस्ट काटकर निकालने की जरूरत है तो इंप्लांट प्रत्यारोपित करने की सुविधा आ चुकी है. इसके साथ साथ पूरा ब्रेस्ट निकालने के बाद सर्जन नाभि के आस पास और कमर का फैट निकालकर ब्रेस्ट बना सकते हैं. इसके साथ साथ ब्रेस्ट को पुराने आकार में लाया जाता है जिससे पता नहीं चलता कि ब्रेस्ट में कोई ज्यादा फर्क आया है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:

पुणे के एक ही परिवार के दो लोगों को हुआ Zika Virus इंफेक्शन, जानें इसके शुरुआती लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget