एक्सप्लोरर

रेलवे अब 15 दिनों में धोएगा इस्तेमाल हुए कंबल, जानें इससे किन बीमारियों का खतरा होगा कम

ट्रेन की AC कोच में सफर करने वाले पैसेंजर्स को बेडरोल दिया जाता है. पहले इन्हें 1 महीने में धोया जाता था. अब रेलवे ने जानकारी दी है कि 15-15 दिनों में इन ब्लैंकेट्स की सफाई होगी.

Indian Railway Bedrolls : ट्रेनों में सफर करने वालों को अब गंदे और बदबूदार कंबल नहीं मिलेंगे. रेलवे अब बेडरोल में मिलने वाले कंबल को 15 दिनों में धोएगा. यात्रियों की शिकायतों को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यह फैसला लिया है. बता दें कि ट्रेन की AC कोच में सफर करने वाले पैसेंजर्स को बेडरोल दिया जाता है.

हाल ही में एक RTI के जवाब में रेलवे ने बताया था कि जो कंबल दिए जाते हैं, उन्हें महीने में सिर्फ एक बार ही धोया जाता है. ऐसे में इन कंबलों का इस्तेमाल करने वालों को कई बीमारियों का खतरा रहता है. अब जब 15-15 दिनों में इन ब्लैंकेट्स की सफाई होगी तो इन बीमारियों का खतरा भी कम होगा.

बिना धोए कंबल इस्तेमाल करने से होने वाली बीमारियां

1. स्किन एलर्जी

ट्रेनों में कई-कई दिनों तक कंबल न धोने और एक ही कंबल को कई यात्रियों के इस्तेमाल से इसमें बैक्टीरिया, वायरस या फंगस पैदा हो सकते हैं.  गंदे कंबलों में धूल के कण या डस्ट माइट भी हो सकते हैं, जो स्किन एलर्जी, खुजली या रैशेज की समस्या का कारण बन सकते हैं.

2. स्किन इंफेक्शन

अगर कंबलों में नमी रहती है और इसे कई-कई दिनों तक ठीक तरह से न सुखाया जाए तो फंगस पनपने का खतरा बढ़जाता है. इससे स्किन इंफेक्शन (Skin Infection) हो सकता है. त्वचा खराब भी हो सकती है.

3. अस्थमा का खतरा

गंदे कंबल में धूल और फंगस होने की वजह से एलर्जिक राइनाइटिस भी हो सकता है. इसके अलावा इससे अस्थमा जैसी बीमारियां भी घेर सकती हैं. सांस से जुड़ी अन्य समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें :कौन छीन रहा जुगनुओं की जिंदगी, उनके अस्तित्व पर क्यों मंडरा रहा खतरा

4. सर्दी-खांसी, खराश

अगर कंबलों को बहुत दिनों तक न धोया जाए और कई लोग उसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो वायरस या बैक्टीरिया से कंबल संक्रमित हो सकते हैं, जिनका इस्तेमाल सामान्य सर्दी, खांसी या गले में खराश का कारण बन सकता है.

5. वायरल याफ्लू का खतरा

अगर आपसे पहले कंबल का इस्तेमाल पहले किसी बीमार व्यक्ति ने किया है तो इससे फ्लू या वायरल संक्रमण फैल सकता है. गंदगी या बैक्टीरिया वाले कंबल से फोड़े-फुंसी की वजह भी बन सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
Monsoon Eye Infection: बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक
बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget