एक्सप्लोरर

दूसरों के खांसने और छींकने से आपको नहीं होगा इंफेक्शन, वायरल और कोल्ड...दिनभर पीने के लिए ऐसे तैयार करें पानी

Winter Infections: अगर आप भी सर्दी के मौसम में बार-बार बीमार पड़ जाते हैं तो आपको इस विंटर स्पेशल वॉटर का सेवन जरूर करना चाहिए. इम्युनिटी तो बढ़ेगी ही साथ में डायजेशन संबंधी समस्याएं भी ठीक हो जाएंगी

Winter Health Care Tips: जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उन्हें दूसरे लोगों से इंफेक्शन बहुत जल्दी लग जाते हैं. सर्दी के मौसम में ऐसा बहुत बार होता है, जब कोल्ड या फीवर से पीड़ित कोई व्यक्ति आपके आस-पास होता है और गलती से भी वो आपकी तरफ मुंह करके छींक या खांस दे तो कुछ ही घंटे बाद आपको अपने गले में जलन फील होने लगती है, सिरदर्द होने लगता है या फिर बॉडी ऐक शुरू हो जाता है.

अगर आपके साथ ऐसा होता है तो पहली बात तो ये जान लीजिए कि आपका गला बहुत सेंसेटिव है. साथ ही ये भी कि आपकी इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर हो चुकी है. अब यहां ये जानें कि बिना दवाओं के और ढेर सारे नुस्खे अपनाए बिना आप ठीक कैसे हो सकते हैं. यहां आपको ऐसे पानी के बारे में बताया जा रहा है, जिसका उपयोग आपको पूरी सर्दी मौसमी बीमारियों से बचाए रखेगा...

 ऐसे बनाएं विंटर स्पेशल वॉटर

कोल्ड सीजन में हल्दी रहने के लिए आपको जो पानी तैयार करना है, उसके लिए आपको ये 4 चीजें चाहिए...

  • 1 लीटर पानी
  • 4 से 5 मुनक्का
  • आधा चम्मच सौंठ (अदरक का पाउडर)
  • 1 हरी इलायची

तैयार करने की विधि

  • सबसे पहले पानी को गर्म होने रखें और जब पानी अच्छी तरह गर्म हो जाए तब इसमें मुनक्का डालें और फिर हरी इलायची को कूटकर डाल दें. साथ में आधा चम्मच अदरक पाउडर भी डाल दें.
  • अब आप इस पानी को तब तक बॉइल करें, जब तक कि ये 1 लीटर से घटकर 750 एमएल रह जाए.
  • फिर इस पानी को हल्का ठंडा होना दें और जब ये गुनगुना रह जाए तब छानकर बॉटल में भरकर रख लें. दिन में जब भी प्यास लगे इस पानी का सेवन करें.
  • यदि आपको शुगर की समस्या है तो आप मुनक्का ना डालें और सिर्फ हरी इलायची और सौंठ के साथ इसे तैयार करें.

मिलेंगे ढेर सारे फायदे

  • जिन लोगों को सीने पर जलन और एसिडिटी की समस्या रहती है, वे भी इस पानी का सेवन जरूर करें. बाकी फायदों के साथ इस जलन में भी राहत मिलेगी.
  • यदि आपको बार-बार प्यास लगती है, गला सूखता है और पानी पीने के कुछ देर बाद ही यूरिन का प्रेशर बनता है तो आपको इस पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. ये मुंह सूखने की समस्या को दूर करने के साथ ही ब्लेडर को हील होने में भी मदद करता है.
  • अपच, गैस, पेट फूलना जैसी शिकायत होना सर्दी के मौसम में बहुत आम बात है. क्योंकि ज्यादातर लोग इस मौसम में फिजिकली ऐक्टिव नहीं रह पाते हैं, इन समस्याओं से बचाने में भी ये पानी बहुत हेल्प करता है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 


यह भी पढ़ें: हैंगओवर या हाई ब्लड प्रेशर, सिरदर्द की वजह कुछ भी हो तुरंत मिलेगा आराम... दिन में एक बार जरूर पिएं ये स्पेशल चाय

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget