एक्सप्लोरर

डायट पर जरा-सा कंट्रोल रखा जाए तो पतला होने के लिए बेस्ट मौसम है सर्दी... कम मेहनत में घटता है ज्यादा फैट

Winter Weightloss Tips: सर्दी के मौसम में वेट लूज करना और फैट घटाना अन्य किसी भी मौसम की तुलना में बहुत आसान हो सकता है. शर्त ये है कि आपको सही तरीका पता होना चाहिए...

How To Loose Weight In Winters: सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग फैट बढ़ने की शिकायत करते हैं. क्योंकि ज्यादातर लोगों को इस बात का पता नहीं है कि जितनी आसानी से सर्दी के मौसम में फैट बढ़ता है, इस मौसम में स्लिम होना भी उतना ही आसान है. इसके लिए आपको सिर्फ अपनी डायट पर ध्यान देने की जरूरत है और कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना है. फिर देखें, कैसे हाड़तोड़ एक्सर्साइज किए बिना आप अपनी मनचाही स्लिम-ट्रिम बॉडी पा लेंगे...

क्यों आसान है सर्दी में वजन घटाना?

सर्दी में वजन घटाना किसी भी और मौसम की तुलना में इसलिए अधिक आसान है क्योंकि इस सीजन में आपकी खुद की बॉडी कुछ ऐसे बायॉलजिकल बदलावों से गुजर रही होती है, जो कैलरी बर्न करने का काम करते हैं. जितनी तेजी से कैलरी बर्न होती है, उतनी तेजी से बॉडी में जमा फैट भी बर्न होता है. क्योंकि बॉडी अपने इमरजेंसी फूड का बैकअप फैट के रूप में स्टोर करके रखती है.

शरीर को सर्दी में अपना नॉर्मल टैंप्रेचर मेंटेन करने के लिए अधिक मात्रा में हीट जनरेट करनी पड़ती है. इसके लिए हार्ट को अधिक पंप करना पड़ता है और ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखा जाता है, इससे मेटाबॉलिज़म फास्ट होता है और इस दौरान अधिक मात्रा में कैलरी बर्न होती हैं. इसलिए आप जो खाते हैं, उसका यूज आपकी बॉडी कर लेती है. ऐसे में यदि आप थोड़ी-सी एक्सर्साइज कर लें तो वो फैट बर्न होगा, जो आपकी बॉडी में पहले से जमा है. 

इसलिए हम आपको सुझाव देंगे कि सर्दी का असर दूर करने के लिए आप ढेरों मोटे कपड़े पहनने की जगह वॉक करें, एक्सर्साइज करें और योग करें. ऐसा करने से बॉडी में हीट जनरेट होगी और पहले से जमा बॉडी फैट मक्खन की तरह पिघल जाएगा. साथ ही अधिक कपड़े पहनने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

सर्दी में किस कारण बढ़ता है फैट?

सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादातर ऐसा भोजन खाया जाता है, जिसमें घी, मक्खन सहित अधिक कैलरी वाले फूड्स का यूज होता है. जैसे गुड़, चीनी, मावा इत्यादि. इन चीजों को यदि अधिक मात्रा में खाया जाए और फिजिकली ऐक्टिव ना रहा जाए तो फैट बढ़ने लगता है. जबकि यदि आप 40 मिनट की वॉक या 30 मिनट की एक्सर्साइज हर दिन करें और दिनभर फिजिकली ऐक्टिव रहें तो इस फैट को बढ़ने से रोक सकते हैं, साथ ही पहले से जमा बॉडी फैट को लूज कर सकते हैं.

बहुत अधिक मेहनत किए बिना सर्दियों में पतला होने का एक और तरीका है और वो ये है कि आप हर दिन कम से कम 30 मिनट नैचरल लाइट में जरूर समय बिताएं. सूरज की रोशनी में रहें या धूप में बैठें. ऐसा करने से मेटाबॉलिज़म ठीक रहता है और बॉडी में हॉर्मोन सीक्रेशन सही बना रहता है, जिससे बॉडी ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती और मोटापा घटाने में मदद मिलती है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हर दिन सिर्फ 2 चम्मच पिएं ये जूस...नहीं होगी खांसी और जुकाम की समस्या

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget