एक्सप्लोरर

Sharp Brain: ये हैं दिमाग तेज करने वाली ऐक्टिविटीज, ब्रेन बनेगा शार्प और स्मार्ट डिसीजन लेंगे आप

Brain sharpness: दिमाग को तेज बनाना काफी हद तक इंसान के अपने हाथ में होता है. यहां कुछ ऐक्टिविटीज के बारे में बताया जा रहा है, जो ब्रेन को शॉर्प करने का काम करती हैं. आप बच्चों को भी ये करा सकते हैं.

How to make your brain sharp: पैदा होने से लेकर प्राण निकलने तक, हमारा दिमाग हमेशा और हर समय काम करता रहता है. ये तब भी काम करता है, जब हम सो रहे होते हैं. यही कारण है कि हमें सोते हुए सपने दिखाई देते हैं. लगातार ऐक्टिव रहने वाले अपने दिमाग को थकान से बचाने के लिए  हम कुछ ऐसी ऐक्टिविटीज कर सकते हैं, जो बहुत आसान हैं, एकदम मुफ्त हैं और इनके फायदे हजार हैं.

दिमाग तेज करने के तरीके

दिमाग को तेज  (Sharp your Brain) करने के लिए आप जिन उपायों को अपना सकते हैं, उनके बारे में यहां जानें और ये उपाय कैसे आपके दिमाग पर काम करते हैं, इसकी जानकारी नीचे दी जा रही है...

  • ध्यान यानी मेडिटेशन करें
  • जॉगिंग करें
  • डायट बेहतर करें
  • बाएं हाथ का उपयोग बढ़ाएं
  • टेट्रिस खेलें 
  • झपकी लें
  • सुबह जल्दी उठें


कैसे काम करते हैं ये उपाय

यहां जो भी उपाय आपको बताए गए हैं, ये सभी अलग तरीके से मस्तिष्क को प्रभावित करते हैं और उसके अलग-अलग हिस्सों को ऐक्टिव बने रहने में मदद करते हैं. बहुत डिटेल में यहां सबकुछ बताना संभव नहीं है लेकिन ये सभी उपाय दिमाग पर हुई अलग-अलग रिसर्च में प्रभावी साबित हो चुके हैं...

1. ध्यान

मस्तिष्क को ऐक्टिव और शार्प रखने के लिए सदियों पुराना उपाय है ध्यान (Meditation). हमारे ऋषि-मुनि और ज्ञानी लोग सदैव ध्यान लगाते थे. यही कारण था कि वे गणनाओं में बहुत माहिर हुआ करते थे और उन्हें बड़े-बड़े ग्रंथ जुबानी याद रहते थे. अगर विज्ञान के आधार पर बात करें तो ध्यान करने से ब्रेन अच्छी मात्रा में न्यूरॉन्स बनाने में सक्षम होता है.

2. जॉगिंग 

जॉगिंग करना शरीर पर कई तरह से प्रभाव डालता है. यह पूरी शरीर को एक साथ ऐक्टिव रहता है साथ ही ब्रेन को भी इन्वॉल्व करता है. इसके साथ ब्रिस्क वॉक (Brisk Walk) करें और रस्सी कूदें. ये सभी शारीरिक गतिवियां शरीर को मजबूत और दिमाग को तेज बनाती हैं.

3. डायट

दिमाग को तेज रखने के लिए अपनी डायट में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड की सही मात्रा का हमेशा ध्यान रखें. साथ में विटामिन-डी और कैल्शियम. ये सभी चीजें ब्रेन को हेल्दी रहने और सही तरीक से काम करने के लिए जरूरी हैं.

4. बाएं हाथ का उपयोग 

हम सभी अपने ज्यादातर कामों को करने के लिए सीधे यानी दाएं हाथ का उपयोग अधिक करते हैं. लेकिन कई शोध में यह बात साबित हो चुकी है कि जो लोग दाएं के साथ ही अपने बाएं का हाथ का उपयोग भी बराबर तरीके से करते हैं, उनका दिमाग अन्य लोगों की तुलना में अधिक शार्प होता है और स्मार्ट डिसीजन लेता है.

5. टेट्रिस खेल

टेट्रिस यानी ब्लॉक जोड़ने वाला खेल जब आप खेलते हैं तो यह ब्रेन में उपस्थित ग्रे मैटर में वृद्धि करता है. यह ग्रे मैटर ही चीजों को याद रखने में सहायता करता है. इस तरह ब्लॉक खेलने से याद्दाश्त बढ़ती है और अच्छी याद्दाश्त बेहतर निर्णय लेने में मदद करती है.

6. थोड़ी देर की झपकी

दिन में जब भी थकान लगे तो आप 15 से 20 मिनट की एक झपकी (Nap) जरूर लें. इससे भी याद्दाश्त बेहतर होती है और व्यक्ति की तुलनात्मक अध्ययन करने की क्षमता बढ़ती है. यानी जब भी आपको कोई स्मार्ट और सही निर्णय लेना होता है तो पहले परिस्थितियों को जांचना होता है कि क्या करना सही रहेगा. ये जो कैल्कुलेटिव पॉवर होती है, दिन में झपकी लेने की आदत इस पॉवर को बढ़ाने में मदद करती है.

8. सुबह जल्दी उठना

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जागने या सूर्योदय से पहले उठने की आदत बना लें. ये दोनों ही पहर दिन की शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छे होते हैं. इस समय उठने से ब्रेन में हैपी हॉर्मोन्स और इंटेलिजेंस हॉर्मोन्स का सीक्रेशन प्राकृतिक रूप से बढ़ता है. इसलिए सुबह जागना आपको शांत, समझदार और खुशमिजाज बनाता है. साथ में तनाव से भी दूर रखता है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें- 

फिर बढ़ गया है मच्छरों का प्रकोप, इन आसान तरीकों से करें बचाव
पुरुषों को रोज शैंपू करना चाहिए या नहीं, ये आपके बालों के लिए अच्छा है या बुरा?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget