एक्सप्लोरर

कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली दूध से बनी मिठाई? 5 सेकंड में इस तरह करें पहचान

Fake Milk Sweets: त्योहारों में मिठाई खाना पसंद है तो कहीं आप नकली दूध से बनी मिठाई तो नहीं खा रहे. जानिए 5 सेकंड में इसकी पहचान करने के आसान और असरदार तरीके.

Fake Milk Sweets: त्योहार हो या कोई खास मौका, मिठाई के बिना सब अधूरा लगता है. रसगुल्ला, बर्फी, कलाकंद या मिल्क केक, मुंह में घुलते ही मिठास दिल तक पहुंचती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये मिठास कहीं सेहत के लिए खतरनाक तो नहीं?

डॉ. जमाल खान बताते हैं कि आजकल बाजार में नकली दूध और उससे बनी मिठाइयों का चलन तेजी से बढ़ रहा है. ये मिठाइयां देखने और खाने में जितनी आकर्षक होती हैं, उतनी ही नुकसानदायक भी हो सकती हैं. नकली दूध में डिटर्जेंट, सिंथेटिक फेट और स्टार्च जैसी चीजें मिलाई जाती हैं, जो किडनी और पाचन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं. तो चलिए जानें वो आसान तरीके, जिनसे आप सिर्फ 5 सेकंड में पहचान सकते हैं नकली दूध से बनी मिठाइयों के बारे में...

ये भी पढ़े- पीलिया को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी! घर बैठे इस तरह करें पहचान

5 सेकेंड के लिए मिठाई को पानी में मिलाएं

मिठाई का छोटा टुकड़ा एक गिलास पानी में डालें. अगर वह जल्दी घुल जाए या सफेद रंग छोड़ने लगे, तो समझिए उसमें स्टार्च और सिंथेटिक फेट मिला है. असली दूध से बनी मिठाई आसानी से पानी में नहीं घुलती. 

मिठाई की चमक पर ना जाएं, ये खतरनाक हो सकती है 

अगर मिठाई की सफेदी बहुत ज्यादा और चकाचक है, तो यह नकली दूध से बनी हो सकती है. असली दूध से बनी मिठाई में हल्का क्रीम कलर होता है, जबकि नकली दूध में ब्लीचिंग एजेंट होने के कारण मिठाई ज्यादा सफेद दिखती है.

गंध और स्वाद पर दें ध्यान यानी आपको केमिकल की जांच करनी है 

डॉ. जमाल खान के अनुसार, नकली दूध से बनी मिठाइयों में हल्की केमिकल या साबुन जैसी गंध आ सकती है. अगर मिठाई का स्वाद अजीब, कड़वा या नकली लगे, तो उसे तुरंत खाने से बचें.

गर्म करके देख सकते हैं 

थोड़ी सी मिठाई को गर्म करने पर अगर उसमें से झाग निकलने लगे या बास आ जाए, तो वह नकली हो सकती है. असली दूध की मिठाइयों को गर्म करने पर हल्की खुशबू आती है, न कि बदबू. 

जल्दी खराब न हो इसका पता करें 

असली दूध से बनी मिठाई 1 से 2 दिन में खराब हो जाती है. अगर कोई मिठाई 4 से 5 दिन तक बिल्कुल वैसी ही दिख रही है, तो उसमें प्रिज़र्वेटिव या नकली दूध का इस्तेमाल हो सकता है. 

थोड़ा ध्यान और समझदारी आपको और आपके परिवार को नकली दूध से बनी मिठाइयों के खतरों से बचा सकती है. अगली बार जब मिठाई खरीदें, तो उसके रंग, गंध और बनावट पर जरूर ध्यान दें. जब सेहत की बात हो, तो स्वाद से ज्यादा सावधानी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: गैस की वजह से दर्द या हार्ट अटैक? समझें दोनों में अंतर, जो समझ नहीं पाते लोग

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget