एक्सप्लोरर

पीलिया को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी! घर बैठे इस तरह करें पहचान

Signs of Jaundice: पीलिया के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. अब सवाल यह उठता है कि, क्या घर बैठे पीलिया की पहचान की जा सकती है, अगर हां तो कैसे?

Signs of Jaundice: जब किसी व्यक्ति को पीलिया हो जाता है तो हालात बेहद खराब होने लगते हैं, ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन जब पीलिया होने से पहले जो लक्षण नजर आते हैं, हम इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, फिर अचानक एक दिन कोई आपको देखकर पूछ बैठता है, "सब ठीक है? आपकी आंखें कुछ पीली लग रही हैं." आप हंसकर टाल देते हैं, सवाल यह उठता है कि, क्या आपको पता है कि, यह हल्की सी पीली झलक पीलिया की शुरुआत हो सकती है?

इस पर डॉ. बिमल छाजेड़ का साफ तौर पर कहना है कि, “पीलिया कोई मामूली रोग नहीं है. अगर सही समय पर पहचान न हो, तो यह लीवर को गहरा नुकसान पहुंचा सकता है. इसी बीच एक सवाल और जहन में आता है कि, क्या पीलिया की पहचान घर बैठे की जा सकती है? जी हां, ऐसा किया जा सकता है, अगर आप कुछ खास लक्षणों पर ध्यान दें तो ये मुमकिन है. 

ये भी पढ़े- सही खाना और गलत तरीका, ये फूड कॉम्बिनेशन कर सकते हैं आपको बीमार

आंखों और त्वचा में हल्का पीलापन 

पीलिया की सबसे आम पहचान है आंखों का सफेद हिस्सा और त्वचा का पीला पड़ना. इसे अक्सर लोग थकावट या धूप में ज्यादा घूमने का नतीजा समझ लेते हैं, जबकि ये पीलिया की चेतावनी हो सकती है. 

हल्के रंग का मल होना या फिर गहरे रंग का पेशाब हो जाना 

अगर आप देख रहे हैं कि, आपका पेशाब सामान्य से कहीं ज्यादा गहरा हो रहा है और मल हल्का या मिट्टी जैसा रंग ले रहा है, तो ये साफ संकेत हो सकते हैं कि, बिलीरुबिन का स्तर बढ़ रहा है. 

थकान, कमजोरी या भूख कम लगना 

डॉ. बिमल छाजेड़ कहते हैं कि, पीलिया में शरीर बहुत जल्दी थकने लगता है, भूख कम हो जाती है और हमेशा आलस्य-सा बना रहता है. ये सब लीवर की कमजोर स्थिति को दर्शाते हैं. 

बुखार और पेट दर्द 

कई मामलों में हल्का बुखार और पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द भी पीलिया के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. खासकर जब ये लक्षण कई दिनों तक बने रहें. 

क्या जरूरी है ब्लड टेस्ट करवाने चाहिए 

अगर ऊपर दिए गए लक्षण लगातार महसूस हो रहे हैं, तो आप घर पर ही अपने लक्षणों की एक लिस्ट बनाएं. साथ ही, डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें और बिलीरुबिन टेस्ट की सलाह लें. 

पीलिया कोई आम बुखार नहीं है जिसे नजरअंदाज किया जा सके. यह शरीर के सबसे जरूरी अंग जैसे लीवर को प्रभावित कर सकता है. इसलिए अगर आपको खुद में या अपने किसी करीबी में ये लक्षण नजर आएं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें और जांच करवाएं. 

ये भी पढ़ें: गैस की वजह से दर्द या हार्ट अटैक? समझें दोनों में अंतर, जो समझ नहीं पाते लोग

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget