एक्सप्लोरर

सर्दियों में जब पेट साफ करने में कुछ भी काम नहीं करता तो ट्राई करें ये परखा हुआ नुस्खा

सर्दियों में मेटाबॉलिज्म स्लो होने की वजह से अक्सर कब्ज और पेट साफ होने जैसी दिक्कतों का सामने करना पड़ता है, ऐसे में जब कुछ भी काम नहीं आए तो ये नुस्खा ट्राई करें

Constipation In Winter:खराब लाइफस्टाइल खराब खानपान से कोई अछूता नहीं है,यही वजह है कि आजकल हर दूसरे तीसरे व्यक्ति की यही शिकायत होती है कि पेट ठीक से साफ नहीं होता. अब जरा सोचिए अगर सुबह आप ठीक से फ्रेश ना हो पाए तो दिन भर बेकार चला जाता है आलस बेचैनी,गैस डकार वगैरा-वगैरा कई समस्याओं से जूझना पड़ता है, यह समस्या और जटिल हो जाती है जब यह रोजाना की दिक्कत बन जाए, ऐसे में आपको कुछ उपाय अपनाने की जरूरत है जिससे आप आसानी से सुबह फ्रेश हो सके आइए जानते हैं इनके बारे में

गुनगुना पानी-रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीएं, इससे प्रेशर बढ़ता है और मल त्यागने में आसानी होती है. इसके सेवन से आंतों को संकुचन में मदद मिलती है और आंतों में अटका मल बाहर आ जाता है और कब्ज से राहत मिलती है.

नींबू पानी-सुबह फ्रेश होने में परेशानी होती है तो सबसे पहले उठकर गर्म पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं, रोजाना ऐसा करने पर आप खुद ही देखेंगे कि आसानी से आपका पेट साफ होने लगा है.

त्रिफला चूर्ण- पेट साफ होने में दिक्कत होती है और आप बिना मेहनत के इसे ठीक करना चाहते हैं तो रोजाना सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ खाएं. सुबह आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा. लेकिन इसे आदत बनाना अच्छी बात नहीं है. क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि बिना चूर्ण खाए आप मल नहीं त्याग पाते हैं.

अंजीर-अंजीर में फाइबर मौजूद होता है जो कब्ज की शिकायत को दूर करता है ऐसे में रोजाना रात को 2 अंजीर को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह सुबह चबा लें इससे आपका पेट साफ हो जाएगा.

दूध और घी-दूध और घी के सेवन से भी आप को इस समस्या से राहत मिल सकती है. रोजाना रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पी लें इससे कब्ज की समस्या में राहत मिलेगी और सुबह आप फ्रेश फील करेंगे. यह आंतों की अच्छी सफाई करेगा और मेटाबॉलिज्म भी तेज करने में मदद करेगा.

सौंफ- कब्ज की समस्या में सौंफ का सेवन काफी लाभकारी होता है. अगर पेट सुबह से साफ नहीं होता तो पूरे दिन मूड खराब रहता है और कोई भी काम में मन नहीं लगता ऐसे में पिसी हुई सौंफ में काला नमक मिलाकर पानी के साथ सेवन करें इससे आपको काफी मदद मिलेगी.

बेल-गर्मी का दिन है तो आप बेल खा सकते हैं या बेल का शरबत पी सकते हैं. यह पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, इसके सेवन से कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है.पेट आसानी से साफ हो सकता है.

इन सबके अलावा पेट साफ होने के लिए जो इंपॉर्टेंट फैक्टर है वह है अच्छी नींद लेना फाइबर युक्त भोजन करना तनाव मुक्त रहना वर्कआउट को शामिल जरूर करना यह सभी उपाय अगर आज से ही आप अपना ने लगेंगे तो कब्जे से कोसों दूर रहेंगे आपका पेट भी ठीक से साफ होगा

ये भी पढ़ें: Ice Cube for Sore Throat: बर्फ के टुकड़े चूसने से गले की खराश में मदद मिल सकती है? दूर करें कन्फ्यूजन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget