एक्सप्लोरर

Remedies For Loose Motion: इमरजेंसी में लूज मोशन रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीका, तुरंत मिलेगा आराम

Stop Loose Motion: सर्दी के मौसम में ठंड लग जाने के कारण भी लूज मोशन की समस्या होती है. साथ ही खान-पान में गड़बड़ी के कारण भी ऐसा होता है. इसे तुरंत रोकने के लिए क्या करना चाहिए, यहां जानें...

Loose Motion In Winter: सर्दी के मौसम में पेट में अचानक होने वाला दर्द या क्रैंप्स बहुत परेशान करते हैं. अगर इनके बाद लूज मोशन शुरू हो जाए तो समझ जाना चाहिए कि ठंड लगने के कारण पेट खराब हो गया है. हालांकि उल्टा-सीधा खा लेने के बाद भी क्रैंप्स के साथ ही लूज मोशन शुरू होते हैं लेकिन आमतौर पर ये क्रैंप्स पेट के निचले हिस्से में होते हैं. जबकि ठंड लगने के कारण होने वाले क्रैंप्स पूरे पेट में फील होते हैं या फिर पेट के ऊपरी हिस्से में बेचैन करने वाली फीलिंग होती है.

आपको पेट दर्द, क्रैंप्स और लूज मोशन किसी भी कारण से हो रहे हों लेकिन आपको भोजन करना बंद नहीं करना है. बल्कि कुछ खास चीजों को खाना है, जो शरीर को ताकत भी देंगी और लूज मोशन को भी नैचरली कंट्रोल करेंगी. क्योंकि लूज मोशन के दौरान शरीर में बहुत कमजोरी आ जाती है, ऐसे में अगर आप कुछ खाएंगे भी नहीं तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. आपको क्या खाना है, यहां जानें...

मूंग दाल की खिचड़ी खाएं

  • लूज मोशन को रोकने का सबसे प्रभावी और पारंपरिक तरीका है कि आप मूंग दाल की खिचड़ी खाएं. लेकिन इस खिचड़ी को सूखा और खिला-खिला ना बनाएं बल्कि पानी अधिक डालकर इसे पतला बनाएं. ताकि इसे डायजेस्ट करने में पाचन तंत्र पर अधिक दबाव भी ना पड़े और शरीर में हाइड्रेशन भी होता रहे.
  • दिन में इस खिचड़ी को आप दही के साथ खाएं और रात में बिना दही के खाएं. टेस्ट बढ़ाने के लिए आप बहुत थोड़ी मात्रा में (सिर्फ 1/4 चम्मच) गाय का शुद्ध देसी घी मिलाकर खा सकते हैं. इससे अधिक मात्रा में घी डालना भी आपको नुकसान दे सकता है.

दही चावल खाएं
प्लेन राइज के साथ प्लेन दही खाएं. ध्यान रखें कि आपको स्वाद के लिए इनमें नमक भी नहीं मिलाना है. इन्हें आप दोपहर के समय सेवन करें. जब भी भूख लगे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इनका सेवन करते रहें.

जीरा-अजवाइन को भूनकर खाएं

  • आपको जब भी खिचड़ी खानी है या दही-चावल खाने हैं. इन्हें खाने के बाद भुना हुआ जीरा और अजवाइन का सेवन करना है. जीरा-अजवाइन के इस मिक्स को दिन में सिर्फ दो बार लेना है. एक चम्मच लेकर इसे धीरे-धीरे चबाकर खाएं और फिर गुनगुना पानी पी लें.
  • जीरा-अजवाइन को तैयार करने के लिए आप तवे पर एक बड़ा चम्मच जीरा और एक चम्मच अजवाइन मिलाकर भून लें, इसे भूनने के लिए घी या ऑइल का उपयोग नहीं करना है. सिर्फ ऐसे ही रोस्ट करना है. फिर इन्हें अदरक कूटने वाले इमाम दस्ते में कूट लें और जरूरत होने पर एक टेबल स्पून लेकर गुनगुने या ताजे पानी के साथ सेवन करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: पेट में ज्यादा गैस बनने की समस्या हो रही है तो भोजन में खाएं ये फल और सब्जियां, दाल और चपाती से रहें दूर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
Right Age for Ear and Nose Piercing: नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget