एक्सप्लोरर

Diabetes Control: काले चने खाने से कंट्रोल रहेगी डायबिटीज, इस तरह करें डाइट में शामिल

Diet For Diabetics: डायबिटीज के मरीजों को काले चने (Black chickpea) अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए. काले चने हार्ट की बीमारी, मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करते हैं.

Blood Sugar Control Diet: डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपको खान-पान का बहुत ध्यान रखना पड़ता है. मरीज को ऐसी डाइट लेने की सलाह दी जाती है जिससे ब्लड शुगर लेवल (blood sugar levels) कंट्रोल रहे. आपकी जरा सी भी लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है. सेहतमंद रहने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की जरूरत रहती है. ऐसी कई चीजें है जिनके सेवन से मधुमेह के रोगी अपने बढ़े हुए रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं. इसी में से एक है काला चना (black chickpea). काला चना डायबिटीज के मरीज को काफी फायदा पहुंचाता है. जानते हैं इसके फायदे

डायबिटीज में सुपरफूड है काला चना- काले चने डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है. काले चने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसमें घुलनशील और अघुलनशील (soluble and insoluble fibre) फाइबर होते हैं. यही वजह है कि मधुमेह में काले चने खाने की सलाह दी जाती है. इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है. 

इस तरह करें डाइट में शामिल- काले चने को आप किसी भी तरह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ज्यादातर लोग सुबह काले चने खाना पसंद करते हैं. रोज काले चने खाने से कई तरह के स्वस्थ्य लाभ मिलते हैं. आप सुबह काले चने स्प्राउट्स के तौर पर, भीगे हुए, उबला, भूनकर, सब्जी बनाकर या फिर सैलेड के तौर पर खा सकते हैं. काले चने प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं इसलिए आप इन्हें दिन में या सुबह ही खाएं. 

काले चने के फायदे

1- काले चने खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है. चने में फाइबर होता है जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है.  
2- काले चने में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण पाए जाते हैं. जो लोग बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं उन्हें भी डाइट में काले चने शामिल करने चाहिए.
3- चने खाने से जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी पूरी होती है. आप सलाद में भी इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. 
4- काले चने एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं जिससे हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है. 
5- काले चने में भरपूर कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और मिनरल्स होते हैं. इसमें विटामिन ए, बी, सी, डी के अलावा फॉस्फोरस, पोटैशियम भी होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: बादाम पिस्ता को भी फेल करता है चिलगोजा, सर्दी-खांसी, दमा और कमजोरी को दूर करता है, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
Benefits Of Vigorous Exercise: कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!
कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!
Testoesterone increasing fruits: रिश्ते में हो रही प्यार की कमी? ये 5 फल बॉडी में भर देंगे टेस्टोस्टेरोन
रिश्ते में हो रही प्यार की कमी? ये 5 फल बॉडी में भर देंगे टेस्टोस्टेरोन
Early Signs before Serious Illness: चेकअप में सबकुछ नॉर्मल, फिर भी दिनभर रहती है सुस्ती और थकान? जानें दिक्कत की असली वजह
चेकअप में सबकुछ नॉर्मल, फिर भी दिनभर रहती है सुस्ती और थकान? जानें दिक्कत की असली वजह

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
LPG Price Today: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
PBKS Vs GT: पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप, राइटर ने लीगल एक्शन लेने की कही बात
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
How to become IAS without UPSC: बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
Embed widget